Jind Vidhan Sabha Chunav Results: हरियाणा के जींद जिले को राज्य का दिल कहा जाता है। वीआईपी जींद विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण मिढा ने जीत दर्ज की है। मिढा ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के महावीर गुप्ता को कड़ी टक्कर देते हुए 12508 वोटों से करारी शिकस्त दी है।
Related Stories
इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अंशुल सिंगला हैं और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने विजेंद्र रेढू को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है। 2014 विधानसभा चुनाव में जींद सीट पर इनेलो के हरि चंद मिड्डा ने जीत हासिल की थी। मिड्डा को 31631 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को 29374 वोट मिले थे और कांग्रेस के प्रमोद सहवाग तीसरे नंबर पर रहे थे लेकिन बाद में हरिचंद मिड्डा के निधन के बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी से कृष्ण मिड्डा विधायक बने थे।