1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Video: राहुल गांधी ने क्रिकेट में आजमाए हाथ, हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के बाद ग्राउंड पर पहुंचे

Video: राहुल गांधी ने क्रिकेट में आजमाए हाथ, हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के बाद ग्राउंड पर पहुंचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 18, 2019 08:36 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 08:38 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

Rahul Gandhi Playing Cricket Rewari KLP College- India TV Hindi
Rahul Gandhi Playing Cricket Rewari KLP College

गरुग्राम: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गांधी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली वापस लौट रहे थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर को रेवाड़ी के एक कॉलेज में उतारना पड़ा। सूत्रों ने उन खबरों को गलत करार दिया है जिनमें कहा गया था कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

Related Stories

पार्टी एक सूत्र ने बताया कि हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग हुई और गांधी सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हुए। सोशल मीडिया में एक वीडियो भी पोस्ट हुआ है जिसमें कहा गया है कि कॉलेज के मैदान में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद राहुल गांधी ने वहां खेल रहे बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट भी खेली। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने शुक्रवार महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पहले इस सभा को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करने वाली थीं, लेकिन वायरल बुखार होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024