1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. बाघमारा विधानसभा चुनाव: 16 दिसंबर को वोटिंग, पिछली बार BJP ने मारी थी बाजी

बाघमारा विधानसभा चुनाव: 16 दिसंबर को वोटिंग, पिछली बार BJP ने मारी थी बाजी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2019 08:54 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 08:54 pm IST

झारखंड की बाघमारा विधानसभा सीट पर 16 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है, झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में जिन 15 सीटों पर मतदान होगा उनमें बाघमारा सीट भी शामिल है।

jharkhand elections- India TV Hindi
jharkhand elections

रांची: झारखंड की बाघमारा विधानसभा सीट पर 16 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है, झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में जिन 15 सीटों पर मतदान होगा उनमें बाघमारा सीट भी शामिल है। इस सीट पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी, झारखंड विकास मोर्चा (JVM) और जेडीयू के बीच मुकाबला रहता है। इस बार देखना होगा कि बाघमारा विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ बाघमारा विधानसभा सीट का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था।

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बाघमारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दुलू महतो ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 86603 वोट पड़े थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेडीयू के जलेश्वर महतो को 29623 मतों से हराया था। 2009 में इस सीट पर दुलू महतो ने जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़ा था और बाजी मारी थी जबकि 2005 में इस सीट पर जेडीयू प्रत्याशी जलेश्वर महतो की जीत हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024