1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. बड़कागांव विधानसभा चुनाव 2019: 12 दिसंबर को होगा मतदान, 2014 में Congress ने मारी थी बाजी

बड़कागांव विधानसभा चुनाव 2019: 12 दिसंबर को होगा मतदान, 2014 में Congress ने मारी थी बाजी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2019 01:41 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 01:41 pm IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन 17 सीटों पर मतदान होगा उनमें बड़कागांव सीट भी शामिल है।

Barkagaon Vindhan Sabha - India TV Hindi
Barkagaon Vindhan Sabha 

रांची। झारखंड की बड़कागांव विधानसभा सीट पर 12 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है, झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन 17 सीटों पर मतदान होगा उनमें बड़कागांव सीट भी शामिल है। इस सीट पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो कांग्रेस और ऑल झारखंड स्‍टूडेंट यूनियन (आजसू) के बीच मुकाबला रहता है। इस बार देखना होगा कि बड़कागांव विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ बड़कागांव विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था। 

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़कागांव विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मला देवी ने मामूली अंतर से बाजी मारी थी। उन्हें कुल 61817 वोट पड़े थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ऑल झारखंड स्‍टूडेंट यूनियन रौशन लाल चौधरी को 61406 वोट मिले थे। ऐसे में यहां जीत हार का अंतर मात्र 400 वोटों का था। 2009 में इस सीट पर कांग्रेस के ही योगेंद्र साव ने बाजी मारी थी जबकि 2005 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लोकनाथ महतो की जीत हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024