1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस ने 370 के बंधन में देश को बिना कारण बांध रखा था - सीपी सिंह

कांग्रेस ने 370 के बंधन में देश को बिना कारण बांध रखा था - सीपी सिंह

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 04:03 pm IST

झारखंड के वरिष्ठतम मंत्री च्रदेश्वर प्रसाद सिंह ने आज यहां आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 के बंधन में बिना किसी कारण के देश की जनता को जकड़ रखा था जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को अब मुक्त करा दिया है।

Kashmir- India TV Hindi
कांग्रेस ने 370 के बंधन में देश को बिना कारण बांध रखा था - सीपी सिंह Image Source : INDIA TV

रांची। झारखंड के वरिष्ठतम मंत्री च्रदेश्वर प्रसाद सिंह ने आज यहां आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 के बंधन में बिना किसी कारण के देश की जनता को जकड़ रखा था जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को अब मुक्त करा दिया है। देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज यहां मीडिया से बातचीत करते हुए झारखंड के नगर विकास एवं परिवहन मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने यह आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि अनुच्छेद 370 से न तो देश का फायदा था और न ही जम्मू-कश्मीर की जनता को कोई लाभ था लेकिन कांग्रेस ने आजादी के समय से ही इसके जाल में देश को फंसा रखा था। सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब इस जाल से न सिर्फ पूरे देश को बल्कि जम्मू-कश्मीर की जनता को भी मुक्त करा दिया है जिससे आने वाले समय में राज्य का बड़ी तेजी से विकास हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि अब जाकर सही मायने में जम्मू-कश्मीर का देश के साथ संपूर्ण एकीकरण हो सका है और पूरे देश के लोग वहां रहने और कारोबार करने के लिए स्वतंत्र होंगे। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान का सपना अब जाकर सही मायने में साकार हो सका है। सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के आज लाल किले से किये गये उस आह्वान का पालन सभी से करने की अपील की जिसमें मोदी ने प्लास्टिक का जनता से पूरी तरह त्याग करने को कहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024