नई दिल्ली: भारत आज अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में हर्षोल्लास का माहौल है। जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से लगातार छठी बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर बात की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में अनुच्छेद 370, तीन तलाक, अर्थव्यवस्था, सेना और देश की बढ़ती जनसंख्या पर बातें की। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार न समस्याएं पालती हैं और न ही टालती है।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- 370 पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम समस्याएं न पालते हैं और न टालते हैं
370 पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम समस्याएं न पालते हैं और न टालते हैं
भारत आज अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में हर्षोल्लास का माहौल है। जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस है। जानें, इस खास स्वतंत्रता दिवस पर पल-पल के अपडेट्स के बारे में...
Independence Day 2019 Celebrations Live Updates
-
2:35 PM (IST) Aug 15, 2019
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों और महिलाओं से बंधवाई राखी।
-
2:31 PM (IST) Aug 15, 2019
कूच बिहारः भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश के बीच स्वीट एक्सचेंज का कार्यक्रम।
-
1:26 PM (IST) Aug 15, 2019
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया।
-
11:43 AM (IST) Aug 15, 2019
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेते राज्यपाल सत्यपाल मलिक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल।
-
11:43 AM (IST) Aug 15, 2019
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बच्चों ने लिया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा।
-
11:43 AM (IST) Aug 15, 2019
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने त्रिवेंद्रम, तमिलनाडु सीएम पलनिसामी ने चेन्नै और आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने अमरावती में फहराया तिरंगा।
-
11:11 AM (IST) Aug 15, 2019
हैदराबाद के मदीना चौक पर एआईएमआईएम के मुखिया और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने फहराया तिरंगा।
-
10:40 AM (IST) Aug 15, 2019
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, 'मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपकी पहचान पर खतरा नहीं है, इससे छेड़छाड़ नहीं की गई है। भारत का संविधान अलग-अलग क्षेत्रिय पहचानों को आगे बढ़ने का मौका देता है।'
-
10:40 AM (IST) Aug 15, 2019
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, 'मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपकी पहचान पर खतरा नहीं है, इससे छेड़छाड़ नहीं की गई है। भारत का संविधान अलग-अलग क्षेत्रिय पहचानों को आगे बढ़ने का मौका देता है।'
-
10:16 AM (IST) Aug 15, 2019
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में फहराया तिरंगा। इस मौके पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता रहे मौजूद।
-
10:08 AM (IST) Aug 15, 2019
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में फहराया तिरंगा। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद यह जम्मू एवं कश्मीर का पहला स्वतंत्रता दिवस है।
-
10:06 AM (IST) Aug 15, 2019
दिल्लीः लाल किले पर थलसेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों से प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात।
-
10:06 AM (IST) Aug 15, 2019
नई दिल्ली में अपने आवास पर गृह मंत्री अमित शाह ने फहराया तिरंगा।
-
9:03 AM (IST) Aug 15, 2019
चंद्रयान-2 तेजी से चांद की तरफ आगे बढ़ रहा है। हम चांद पर उस जगह जा रहे हैं जहां आज तक कोई नहीं पहुंचा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
9:01 AM (IST) Aug 15, 2019
ये धरती हमारी मां है, हमें इसे तबाह करने का हक नहीं है, इसे सूखा, बीमार बनाने का हक नहीं है, पूज्य बापू ने हमें रास्ता दिखाया है, क्या हम खेत में कैमिकल का इस्तेमाल बंद कर सकते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:59 AM (IST) Aug 15, 2019
-
8:58 AM (IST) Aug 15, 2019
मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि 2022 यानी आजादी के 75 साल पूरे होने से पहले तक आप अपने परिवार के साथ भारत के 15 टूरिस्ट प्लेस पर घूमने जाएं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:55 AM (IST) Aug 15, 2019
हमें डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना होगा। फिलहाल दुकानों पर आज नकद कल उधार बोर्ड लगा रहता है, अब डिजिटल पेमेंट को हां, नकद पेमेंट को ना का बोर्ड लगाने का वक्त है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:55 AM (IST) Aug 15, 2019
देश में अब सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद होना चाहिए। चलिए 2 अक्टूबर से इसकी शुरुआत करें। दुकानदार दुकान के बाहर लिख दें कि हमसे प्लास्टिक की थैली की मांग न करें, कपड़े का थैला लेकर आएं। वर्ना वे खुद ही कपड़े का थैला बेचना शुरू कर दें।
-लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:53 AM (IST) Aug 15, 2019
साल 2014 में मैंने लाल किले से स्वच्छता पर जोर की बात कही। अब देश खुले में शौच से मुक्त हो रहा है। सभी ने इसके लिए जन आंदोलन किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:51 AM (IST) Aug 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने की अपील की।
-
8:47 AM (IST) Aug 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का नया पद बनाया जाएगा, जो जल, थल और वायु तीनों ही सेनाओं का चीफ होगा।
-
8:46 AM (IST) Aug 15, 2019
कुछ लोगों ने सिर्फ भारत को ही नहीं, पड़ोस के देशों को आतंकवाद से तबाह करके रखा है। बांग्लादेश, अफगानिस्तान आतंकवाद से जूझ रहा है। श्रीलंका में भी चर्च में निर्दोषों को मार दिया गया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:45 AM (IST) Aug 15, 2019
चार दिन बाद अफगानिस्तान आजादी का जश्न मनाएगा। यह उसकी आजादी का 100वां साल है। उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:45 AM (IST) Aug 15, 2019
बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका सब आतंकवाद से जूझ रहे हैं। हम जब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं तो इस पूरे भूभाग के लिए लड़ते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:40 AM (IST) Aug 15, 2019
हमारी अर्थव्यवस्था के फंडामेंटल्स बहुत मजबूत हैं और ये मजबूती हमें आगे ले जाने का भरोसा दिलाती है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:39 AM (IST) Aug 15, 2019
हमारे यहां हर जिले की अलग खासियत है। हर जगह की अलग-अलग चीजें मशहूर हैं। हमारी विविधता से दुनिया को परिचित कराना होगा। सब मिलकर तय करें कि टूरिज्म को बल देना है। भारत दुनियाभर के लिए अजूबा हो सकता है। आज दुनिया हमारे साथ व्यापार करने का इच्छा रखता है। हमें इस अवसर को जाने नहीं देना चाहिए।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:34 AM (IST) Aug 15, 2019
5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था कई लोगों को मुश्किल लग सकती है, मानता हूं चुनौती बड़ी है लेकिन सोचेंगे नहीं तो देश कैसे चलेगा, हम आगे कैसे बढ़ेंगे। हमारा सपना बड़ा होना चाहिए। आजादी के 70 सालों में देश 2 ट्रिलियन इकनॉमी तक पहुंचा। फिर 2014 से 19 तक हम लोग 2 से 3 ट्रिलियन तक पहुंच गए।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:29 AM (IST) Aug 15, 2019
पहले लोग पूछते थे कि पक्की सड़क कब आएगी, आज कोई मिलता है तो कहता है, फोर लेन रोड बनेगा या फिर 6 लेन वाला। सिर्फ पक्की सड़क तक वह सीमित नहीं है। अब लोग ट्रेन के बारे में नहीं बल्कि वंदे भारत ट्रेन के बारे में पूछते हैं: राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी
-
8:28 AM (IST) Aug 15, 2019
आज देश में 21वीं सदी की आवश्यकता के मुताबिक आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने का फैसला किया गया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:27 AM (IST) Aug 15, 2019
हमारी सरकार ने 1450 कानून खत्म किए। हर कारोबार को आसान बनाने की कोशिश की गई। ईमानदारी, पारदर्शिता पर बल दिया गया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:23 AM (IST) Aug 15, 2019
मैं अपने अफसरों से बार-बार कहता हूं कि आजादी के इतने सालों बाद रोजमर्रा के जीवन में सरकार के दखल को क्या कम नहीं कर सकते, खत्म नहीं कर सकते। आजादी से मेरा मतलब है कि धीरे-धीरे सरकार लोगों की जिंदगी से बाहर आए, उनके लिए सारे रास्ते खुले होने चाहिए। न सरकार का दवाब हो, न सरकार का आभाव हो, लेकिन हम सपनों को लेकर आगे बढ़ें।
- लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:21 AM (IST) Aug 15, 2019
हमारे देश में बहुत बड़ी तादाद में डॉक्टरों की जरूरत है, आरोग्य की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की आवश्यकता है, उसको पूरा करने करने के लिए नए कानूनों एवं व्यवस्थाओं की जरूरत है, इसके लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कानून बनाए है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:20 AM (IST) Aug 15, 2019
भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद देश के लिए खतरा है। यह दीमक की तरह देश में घुस गया है। इसे निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह बीमारी अंदर तक है और गहरी है। इसके लिए कई बार कोशिश करनी होगी, यह एक बार में खत्म होनेवाली चीज नहीं है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:17 AM (IST) Aug 15, 2019
स्वयंप्रेरणा से एक छोटा वर्ग परिवार को सीमित करता है अपने परिवार को भी भला करता है, और देश का भी भला करता है। छोटा परिवार को रखकर वह देशभक्ति को अभिव्यक्त करते हैं। ऐसे लोग सम्मान के अधिकारी हैं।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:17 AM (IST) Aug 15, 2019
यह बात माननी होगी कि देश में एक जागरूक वर्ग है, जो इस बात को भली भांति समझता है। वह अपने घर में शिशु को जन्म देने से पहले भली भांति सोचता है कि मैं उसके साथ न्याय कर पाऊंगा: लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:17 AM (IST) Aug 15, 2019
हमारे यहां बेतहाशा जो जनसंख्या विस्फोट हो रहा है, यह जनसंख्या विस्फोट हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अनेक संकट पैदा करता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:13 AM (IST) Aug 15, 2019
पीने का पानी नहीं है, माता बहनों को किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जीवन का बड़ा हिस्सा पानी में खप जाता है, इसको बदलने की योजना बनाई जा रही है। जल जीवन मिशन पर काम करेंगे। संत तिरूवल्लूर ने कहा था कि जब पानी समाप्त हो जाता है तो प्रकृति का काम रुक जाता है। यानी विनाश हो जाता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:12 AM (IST) Aug 15, 2019
भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमें गरीबी से मुक्त होना ही है और पिछले 5 वर्षों में गरीबी कम करने की दिशा में, गरीबीं को गरीबी से बाहर लाने की दिशा में बहुत सफल प्रयास हुए हैं।
-लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:11 AM (IST) Aug 15, 2019
देश को नई ऊंचाइयों को पार करना है, विश्व में अपना स्थान बनाना है और हमें अपने घर में ही गरीबी से मुक्ति पर बल देना है और ये किसी पर उपकार नहीं है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:11 AM (IST) Aug 15, 2019
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सुख समृद्धि और शांति के लिए भारत के लिए प्रेरक बन सकते हैं और भारत की विकास यात्रा में बहुत बड़े प्रेरक बन सकते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:07 AM (IST) Aug 15, 2019
जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पुरानी व्यवस्था पर भी बोले पीएम मोदी।
-
8:03 AM (IST) Aug 15, 2019
अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए कोई प्रखर तो कोई मूक रूप से समर्थन देता रहा है। राजनीतिक के गलियारों में, चुनाव के तराजू से तौलने वाले कुछ लोग, 370 के पक्ष में कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। 370 की वकालत करने वालों से देश पूछ रहा है कि अगर यह आर्टिकल इतना अहम था, तो फिर 70 साल तक इतना भारी बहुमत होने के बाद भी आपने उसे स्थायी क्यों नहीं किया, अस्थायी क्यों बनाए रखा। आगे आते स्थायी कर देते। आप भी जानते थे, यह जो हुआ है, सही नहीं हुआ है। लेकिन सुधार करने की आपमें हिम्मत नहीं थी। मेरे लिए देश का भविष्य सबकुछ है।
-लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
8:02 AM (IST) Aug 15, 2019
अनुच्छेद 370 के पक्ष में कुछ लोग बोलते हैं, उसकी वकालत करते हैं, उनसे देश पूछ रहा है कि अगर यह अनुच्छेद इतना जरूरी था, उसी से भाग्य बदलने वाला था तो 70 सालों से बहुमत होने के बावजूद इसे स्थाई क्यों नहीं किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
7:56 AM (IST) Aug 15, 2019
समस्याओं का जब समाधान होता है तो स्वावलंबन का भाव पैदा होता है, समाधान से स्वावलंबन की ओर गति बढ़ती है। जब स्वावलंबन होता है तो अपने आप स्वाभिमान उजागर होता है और स्वाभिमान का सामर्थ्य बहुत होता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
7:55 AM (IST) Aug 15, 2019
आर्टिकल 370 और 35 ए, हम न समस्याओं को टालते हैं, न समस्याओं को पालते हैं। न समस्याओं को पालने और न टालने का वक्त है। जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वह नई सरकार बनने के 70 दिन के भीतर किया गया। संसद के दोनों सदनों ने 2 तिहाई बहुमत से इसको पारित कर दिया। हर किसी के दिल में यह बात पड़ी थी, लेकिन शुरू कौन करे, आगे कौन आए, शायद उसी की इंतजार था। इसलिए देशवासियों ने मुझे यह काम दिया। आपने जो काम दिया, उसी को करने के लिए आया। मेरा अपना कुछ नहीं है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
7:54 AM (IST) Aug 15, 2019
जो 70 साल में नहीं हो पाया, वह 70 दिन में हो गया (अनुच्छेद 370)। इस सरकार की पहचान है, हम समस्या को टालते और पालते नहीं हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
7:48 AM (IST) Aug 15, 2019
हम सबका साथ, सबका विकास का मंत्र लेकर चले थे, लेकिन 5 साल में ही देशवासियों ने ‘सबका विश्वास’ के रंग से पूरे माहौल को रंग दिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
7:48 AM (IST) Aug 15, 2019
2014 में मैं देश के लिए नया था। 2013-2014 में मैं भारत भ्रमण कर देश की भावनाओं को समझने का प्रयास कर रहा था। लोगों के चेहरे पर निराशा थी। लोग सोचते थे कि क्या यह समय बदलेगा? 2019 में 5 साल के कठिन परिश्रम के बाद देशवासियों का मिजाज बदल चुका था, निराशा आशा में बदल चुकी थी। सिद्धि सामने नजर आ रही थी। आम आदमी का एक ही स्वर था, हां देश बदल सकता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
7:46 AM (IST) Aug 15, 2019
5 साल आपने मुझे सेवा करने का मौका दिया, हमने पांच साल लगातर प्रयास किया कि रोज की जरूरतों, समस्याओं पर ध्यान दिया जाए, हम गाड़ी को ट्रैक पर लाए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
7:46 AM (IST) Aug 15, 2019
वक्त बदलता है। अगर 2014 से 2019 आवश्यकताओं की पूर्ति का दौर था, तो 2019 से आगे का कालखंड देशवासियों के सपनों को पूरा करने का कालखंड है: लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
7:43 AM (IST) Aug 15, 2019
10 हफ्ते के अंदर तीन तलाक के लिए कानून बनाया, आतंक से जुड़े कानूनों में परिवर्तन किए गए। हमारे किसान भाई बहनों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के जरिए 90 हजार करोड़ रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
7:41 AM (IST) Aug 15, 2019
नई सरकार को 10 हफ्ते भी नहीं हुए, 10 हफ्ते के अंदर 370, 35A का हटना सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को पूरा करने में अहम कदम है: लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
7:40 AM (IST) Aug 15, 2019
आज, जब हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, हमारे कई नागरिक देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण पीड़ित हैं। हम बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं और मैं विश्वास दिलाता हूं कि उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
7:38 AM (IST) Aug 15, 2019
आजादी के लिए जिन्होंने जवानी दी, जेल में जिंदगी काटी, पूज्य बापू के नेतृत्व में देश ने आजादी पाई। बलिदान देनेवाले सभी को आदरपूर्वक नमन: पीएम नरेंद्र मोदी
-
7:37 AM (IST) Aug 15, 2019
आज रक्षा बंधन भी है। पावन पर्व आज सभी भाई बहनों के लिए स्नेह से भरा हो। आशा और अकांक्षाओं को पूर्ण करनेवाला हो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
7:34 AM (IST) Aug 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन की शुरुआत देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देकर की।
-
7:31 AM (IST) Aug 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर पर फहराया तिरंगा।
-
7:27 AM (IST) Aug 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।
-
7:20 AM (IST) Aug 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंच चुके हैं। अबसे थोड़ी ही देर बाद वह ध्वजारोहण करेंगे और फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
-
7:16 AM (IST) Aug 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधिस्थल राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। -
7:13 AM (IST) Aug 15, 2019
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने आवास पर फहराया तिरंगा।
-
7:03 AM (IST) Aug 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे।
-
6:57 AM (IST) Aug 15, 2019
जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के तहत ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने के फैसले और पाकिस्तान के साथ तनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में बहुस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
-
6:56 AM (IST) Aug 15, 2019
इस खास मौके पर दिल्ली के आसमान को सुरक्षित करने के लिए ‘एंटी-ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम’ तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल के चारों ओर लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां प्रधानमंत्री को सुनने के लिए मंत्री, नौकरशाह, विदेशी गणमान्य व्यक्ति और आम लोग इकट्ठा होंगे।
-
6:56 AM (IST) Aug 15, 2019
प्रधानमंत्री को सलामी गारद पेश करने वाले दस्ते में एक अधिकारी तथा सेना, नौसेना और वायुसेना के 24-24 जवान शामिल होंगे। यह दस्ता लाल किले की प्राचीर के ठीक नीचे राष्ट्रीय ध्वज के सामने तैनात रहेगा।
-
6:55 AM (IST) Aug 15, 2019
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में 41 सरकारी स्कूलों की 3500 छात्राएं, पांच हजार दर्शक बच्चे और 17 स्कूलों के 700 एनसीसी कैडेट, मोदी के भाषण स्थल पर ‘नया भारत’ शब्दों की रचना करेंगे और ‘एकता में बल है’ को रेखांकित करेंगे।
-
6:55 AM (IST) Aug 15, 2019
तीनों सेनाओं के सभी उपस्थित अधिकारी और जवान सम्मान में खड़े होकर सलामी देंगे। बैंड के दस्ते की कमान जूनियर वारंट ऑफिसर पंकज बाबू के हाथों में होगी।
-
6:54 AM (IST) Aug 15, 2019
जीओसी, दिल्ली एरिया, ध्वजारोहण के लिए प्रधानमंत्री को लाल किले की प्राचीर की ओर ले जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सम्मान गारद के जवान राष्ट्रीय सलामी देंगे, तब वायु सेना बैंड के बैंडवादक राष्ट्र गान की धुन बजाएंगे।
-
6:54 AM (IST) Aug 15, 2019
सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल बिरेन्द्र सिंह धनोआ और नौसेनाध्यक्ष एडमिरल कर्मबीर सिंह उनका अभिवादन करेंगे।
-
6:54 AM (IST) Aug 15, 2019
स्वतंत्रता दिवस के समारोह में ध्वजारोहण गारद में शामिल गढ़वाल राइफल्स की द्वितीय बटालियन की स्थापना 01 मार्च 1901 को लेन्सडाउन में हुई थी।
-
6:49 AM (IST) Aug 15, 2019
दिल्ली पुलिस बल के दस्ते की कमान एडीशनल डीसीपी बिक्रम एचएम मीणा संभालेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री की सम्मान गारद में थल सेना का प्रतिनिधित्व गढ़वाल राइफल्स की द्वितीय बटालियन कर रही है।
-
6:48 AM (IST) Aug 15, 2019
प्रधानमंत्री की सम्मान गारद में शामिल थलसेना के दस्ते की कमान मेजर लैशराम टोनी सिंह संभालेंगे तो नौसेना दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर प्रशांथ प्रभाकर करेंगे जबकि वायुसेना दस्ते की कमान स्कवाड्रन लीडर एसबी गौड़ा के हाथों में होगी।
-
6:48 AM (IST) Aug 15, 2019
इस साल सम्मान गारद का समन्वय भारतीय वायुसेना को सौंपा गया है। वायुसेना के विंग कमांडर अनुज भारद्वाज इस सम्मान गारद का नेतृत्व करेंगे।
-
6:48 AM (IST) Aug 15, 2019
लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री प्रधानमंत्री को सलामी मंच की ओर ले जाएंगे, जहां अंतर सेना और पुलिस गार्ड के जवान उन्हें सलामी देंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मान गारद का निरीक्षण करेंगे।
-
6:47 AM (IST) Aug 15, 2019
लाल किले के लाहौरी गेट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और रक्षा सचिव संजय मित्रा करेंगे। इसके बाद रक्षा सचिव प्रधानमंत्री का परिचय दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री से करवाएंगे।
-
6:46 AM (IST) Aug 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से लगातार छठी बार देश को संबोधित करेंगे। वह इस उपलब्धि के मायने में भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समकक्ष हो जाएंगे, जिन्होंने 1998 से 2003 के बीच लगातार छह बार लाल किले की प्राचीर से 15 अगस्त को भाषण दिया था।
-
6:43 AM (IST) Aug 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
-
6:43 AM (IST) Aug 15, 2019
दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नॉलजी कंपनियों में से एक गूगल ने भी अपने खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। -
6:41 AM (IST) Aug 15, 2019
दिल्ली पुलिस लाल किले की सुरक्षा के लिए पहली बार चेहरा पहचानने वाले सॉफ्टवेयर से लैस कैमरों का इस्तेमाल कर रही है।
-
6:39 AM (IST) Aug 15, 2019
तमिलनाडु के वेजिटेबल कार्विंग आर्टिस्ट संतोष ने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, भगत सिंह, जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरोजिनी नायडू जैसी हस्तियों के चेहरे तरबूज पर उकेरे।
-
6:37 AM (IST) Aug 15, 2019
15 अगस्त की सुबह पूरा देश 73वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इंडिया टीवी (https://hindi.indiatvnews.com/) के सभी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।