Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. झारखंड में पांच चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, 23 दिसंबर को नतीजों का ऐलान

झारखंड में पांच चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, 23 दिसंबर को नतीजों का ऐलान

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Nov 01, 2019 12:47 pm IST, Updated : Nov 01, 2019 05:02 pm IST

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की आज घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे।

Jharkhand Election Schedule Announcement- India TV Hindi
Jharkhand Election Schedule Announcement

नई दिल्ली। झारखंड में होने वाले 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की आज घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। इसमें पहला चरण 30 नवंबर, दूसरा 7 दिसंबर, तीसरा 12 दिसंबर, चौथा 16 दिसंबर और पांचवा चरण 20 दिसंबर होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 23 दिसंबर को चुनाव नतीजों का ऐलान किया जाएगा। उन्होनें कहा कि राज्य में चुनाव आचार संहिता आज से लागू कर दी गई है। 

झारखंड में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 2014 में हुए झारखंड विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक 35 सीटों पर जीत मिली थी और भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। 2014 में राज्य की 77 सीटों पर चुनाव हुआ था। 2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को बहुमत नहीं मिल सका था। राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं।

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फेंस के मुख्य अपडेट:

- पहला चरण 30 नवंबर, दूसरा 7 दिसंबर, तीसरा 12 दिसंबर, चौथा 16 दिसंबर और पांचवा चरण 20 दिसंबर: मुख्य चुनाव आयुक्त

- झारखंड में पांच चरण में होंगे विधानसभा चुनाव और 23 दिसंबर को नतीजों का ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त

- झारखंड में चुनाव तारिखों का ऐलान, 81 सीटों पर होगा चुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त

- 19 जिले नक्सल प्रभावित है और इन इलाकों में सुरक्षा पर खास ध्यान रखा जाएगा: मुख्य चुनाव आयुक्त

- 19 जिलों में से 13 जिले अतिसंवेदनशील: मुख्य चुनाव आयुक्त

- झारखंड में अपडेटेड वोटर लिस्ट में कुल 2.265 करोड़ वोटर हैं। 12 अक्टूबर 2019 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई: मुख्य चुनाव आयुक्त

- झारखंड में 67 विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित: मुख्य चुनाव आयुक्त

- आज से झारखंड में आचार संहिता लागू कर दी गई है: मुख्य चुनाव आयुक्त

2014 के झारखंड विधानसभा की 77 सीटों पर हुए चुनाव में 35 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थी, कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 6 सीटें मिली थी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की 17 सीटों पर जीत हुई थी। इनके अलावा झारखंड विकास मोर्चा भी 8 सीटों पर जीत प्राप्त करने में कामयाब हुआ था। बाकी 11 सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशी जीते थे। 

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 20852808 योग्य मतदाता थे जिनमें से 66.42 प्रतिशत यानि 13851366 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। कुल 1136 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था जिनमें से 977 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। 

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में अलग-अलग दलों को मिले वोट की बात करें तो सबसे अधिक 31.26 प्रतिशत वोट भारतीय जनता पार्टी को मिले थे जबकि 20.43 प्रतिशत वोटों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा दूसरे स्थान पर रहा था, कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 10.46 प्रतिशत वोट मिले थे और झारखंड विकास मोर्चा 9.99 प्रतिशत वोट लेने में कामयाब हो गया था। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement