1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. जरमुंडी विधानसभा चुनाव 2019: 20 दिसंबर को होगा मतदान, पिछली बार Congress को मिली थी जीत

जरमुंडी विधानसभा चुनाव 2019: 20 दिसंबर को होगा मतदान, पिछली बार Congress को मिली थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2019 11:37 am IST,  Updated : Nov 19, 2019 11:37 am IST

झारखंड की जरमुंडी विधानसभा सीट पर 20 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में जिन 16 सीटों पर मतदान होगा उनमें जरमुंडी सीट भी शामिल है। 

Jarmundi Assembly Election 2019 BJP Congress JMM- India TV Hindi
Jarmundi Assembly Election 2019 BJP Congress JMM

रांची: झारखंड की जरमुंडी विधानसभा सीट पर 20 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में जिन 16 सीटों पर मतदान होगा उनमें जरमुंडी सीट भी शामिल है। इस सीट पर हुए पिछले विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो यहां कांग्रेस के दिग्‍गज नेता बादल ने जेएमएम की टिकट पर पहली बार और कुल तीसरी बार चुनाव लड़े हरिनारायाण राय को हराया और विधायक बने। 

Related Stories

इस बार देखना होगा कि जरमुंडी विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ जरमुंडी विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था। 

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जरमुंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बादल ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 43981 वोट पड़े थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के हरिनारायाण राय को 41273 मत पड़े थे। इससे पहले हुए दो चुनावों 2005 में निर्दलीय प्रत्‍याशी हरिनारायण राय ने जीत हासिल की थी। उन्‍होंने बीजेपी के देवेंद्र कुंवर को हराया। 2009 के चुनाव में भी हरिनारायण ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। इस बार दूसरे नंबर पर रहे देवेंद्र कुमार ने बीजेपी का दामन छोड़ जेएमएम की ओर चुनाव लड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024