Jharkhand Barkatha Vidhan Sabha Chunav result 2019: झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों की वोटों की गिनती जारी है। राज्य की बड़कथा विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार यादव बड़े अंतर के साथ लीड बनाए हुए हैं।
Related Stories
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, दोपहर 2 बजकर 6 मिनट तक 28001 वोटों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार यादव बड़ी बढ़त बनाकर सबसे आगे चल रहे हैं जबकि 19790 वोटों के साथ भारतीय जनता पार्टी के जानकी प्रसाद यादव दूसरे नंबर पर हैं।
चुनाव में भाजपा के मुकाबले झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने संयुक्त प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने इस बार अपने प्रत्याशी जानकी प्रसाद यादव को मैदान में उतारा है जबकि राजद ने मोहम्मद खालिद खलील पर दांव खेला है।
2014 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता जानकी प्रसाद यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के तत्कालीन विधायक अमित कुमार यादव को करारी शिकस्त दी। इससे 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के चितरंजन यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी दिगंबर कुमार मिश्रा को हराया और विधायक बने। 2009 के चुनाव में यहां से भाजपा के अमित कुमार यादव ने झारखंड विकास मोर्चा के जानकी प्रसाद यादव को हराया।