1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Jharkhand Jarmundi Vidhan Sabha Chunav result 2019: जरमुंडी सीट पर भाजपा आगे, कांग्रेस पीछे

Jharkhand Jarmundi Vidhan Sabha Chunav result 2019: जरमुंडी सीट पर भाजपा आगे, कांग्रेस पीछे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 09:18 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 04:09 pm IST

झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों की वोटों की गिनती जारी है। राज्य की जरमुंडी विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पीछे चल रही है।

Jharkhand Election Results- India TV Hindi
Jharkhand Election Results

Jharkhand Jarmundi Vidhan Sabha Chunav result 2019: झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों की वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, राज्य की जरमुंडी विधानसभा सीट पर भाजपा के देवेंद्र कुंवर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस के बादल पीछे चल रहे हैं। 

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 4 बजकर 07 मिनट तक 27232 वोटों के साथ भाजपा के देवेंद्र कुंवर सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि 18874 वोटों के साथ कांग्रेस के बादल दूसरे नंबर पर हैं।

चुनाव में भाजपा के मुकाबले झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने संयुक्त प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने इस बार भी देवेंद्र कुंवर को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने बादल पर दांव खेला है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जरमुंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बादल ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 43981 वोट पड़े थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के हरिनारायाण राय को 41273 मत पड़े थे। इससे पहले हुए दो चुनावों 2005 में निर्दलीय प्रत्‍याशी हरिनारायण राय ने जीत हासिल की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024