1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. झारखंड में किंगमेकर बन सकते हैं झारखंड विकास मोर्चा, ऑल इंडिया झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन: एग्जिट पोल

झारखंड में किंगमेकर बन सकते हैं झारखंड विकास मोर्चा, ऑल इंडिया झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन: एग्जिट पोल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2019 11:09 pm IST,  Updated : Dec 22, 2019 11:09 pm IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न होने के बाद जारी एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक प्रदेश में त्रिशुंका विधानसभा बनने की संभावना है जहां बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) या ऑल इंडिया झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) किंगमेकर बनकर उभर सकते हैं।

jharkhand vidhan sabha chunav result 2019- India TV Hindi
jharkhand vidhan sabha chunav result 2019

नई दिल्ली | झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न होने के बाद जारी एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक प्रदेश में त्रिशुंका विधानसभा बनने की संभावना है जहां बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) या ऑल इंडिया झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) किंगमेकर बनकर उभर सकते हैं। सी-वोटर-एबीपी-आईएएनएस एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, झाविमो और आजसू 15 फीसदी मत हासिल कर सकते हैं और 2014 के चुनावी नतीजों से बेहतर कर सकते हैं, लेकिन चुनाव के बाद गठबंधन की संभावना है।

एग्जिट पोल के रुझान बताते हैं कि इन दोनों दलों को करीब आठ सीटों पर बढ़त मिल सकती है। एग्जिट पोल के रुझानों के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन को 35 सीटें मिल सकती हैं और यह गठबंधन झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या बल में कुछ सीटें से पीछे रह सकता है। उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 32 सीटें मिल सकती हैं और पार्टी सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या बल हासिल करने के लिए झाविमो या आजसू पर डोरे डालने में पीछे नहीं रह सकती है।

विगत विधानसभा चुनाव 2014 में भाजपा और आजसू गठबंधन को 42 सीटों पर जीत मिली थी, इस बार आजसू नेता सुरेश महतो ने अपने पुराने साथी का पल्ला झाड़ कर अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया। महतो को 2014 में रांची लोकसभा सीट पर पराजय का सामना करना पड़ा था। बाद में 2018 में सिल्ली में उनको झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था। 

इन राजनीतिक घटनाक्रमों के परिप्रेक्ष्य में बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में झाविमो का स्थान विशिष्ट है। झामुमो गठबंधन को 34.2 फीसदी मत मिलने की संभावना है जबकि भाजपा को 37.3 फीसदी मत मिल सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में झामुमो, कांग्रेस और झाविमो गठबंधन को 40.8 फीसदी वोट मिला मिले थे जबकि भाजपा और आजसू गठबंधन को 35 फीसदी मत हासिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024