1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड के रामगढ़ में आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग, तीन इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर घायल

झारखंड के रामगढ़ में आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग, तीन इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर घायल

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Aug 22, 2026 10:59 am IST,  Updated : Aug 22, 2026 11:05 am IST

रामगढ़ में शुक्रवार देर रात स्पंज-आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद आग लगने से तीन इंजीनियरों को झुलसने से मौत हो गई। हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

झारखंड के रामगढ़ में आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट- India TV Hindi
झारखंड के रामगढ़ में आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट Image Source : INDIA TV

रामगढ़: रामगढ़ जिले में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इस आग में झुलसने से फैक्ट्री में काम कर रहे तीन इंजीनियरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई।

पतरातू ब्लॉक के बरकाकाना में हादसा

जानकारी के अनुसार, पतरातू ब्लॉक के बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत हेहल में मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एवं इस्पात प्राइवेट लिमिटेड है। इस फैक्ट्री के पावर प्लांट में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के तुरंत बाद आग तेजी से फैलने लगी। आग की चपेट में आने से वहां मौजूद तीन इंजीनियर बुरी तरह झुलस गए।

फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज की झुलसने से मौत

मृतकों की पहचान रांची निवासी और फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज 50 वर्षीय संजीव कुमार केसरी, बोकारो निवासी 25 वर्षीय विनीत महतो और गढ़वा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक पांडेय के रूप में हुई है। हादसे में मजदूर तरुण रजवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रांची रोड स्थित दि हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह हजारीबाग का रहने वाला है।

घटना के बाद आग लगने और धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां हादसे की परिस्थितियों की पड़ताल में जुटी हैं। (रिपोर्ट-मुकेश सिन्हा, रामगढ़)

खबर अपडेट हो रही है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।