एक फर्नीचर फैक्ट्री में मोटर से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। हादसे में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया।
राठीखेड़ा गांव में एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण को लेकर चल रहा विवाद अचानक तनावपूर्ण माहौल में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों से फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी।
रायपुर के एसपी ने बताया कि अब तक छह शव बरामद किए गए हैं। रहात और बचाव का काम जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर दुख जताया है।
ब्राजील दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने मच्छरों की फैक्ट्री लगाई है। इसमें करोड़ों मच्छर पैदा किए जाएंगे। इसका मकसद जानकर आप भी चौंक उठेंगे।
सरकार की तरफ से कहा गया कि इन संशोधनों से फैक्ट्रियों को संचालन में अधिक लचीलापन मिलेगा, यह उद्योगों की बदलती जरूरतों के मुताबिक होगा और साथ ही श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कानूनी मानकों का पालन भी होगा।
नोएडा के सेक्टर-2 स्थित एक पेंट फैक्ट्री में आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। कारखाने में रखे पेंट के डिब्बे आग की चपेट में आकर फटने लगे और आसपास की फैक्टरियों तक भी आग पहुंचने का खतरा पैदा हो गया।
बाजार में मिलने वाली 10 रुपये वाली सस्ती आइसक्रीम का यह मेकिंग प्रोसेस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां देखा जा सकता है कि फैक्ट्री के अंदर गंदगी से भरे माहौल में इन आइसक्रीम्स को तैयार किया जा रहा है।
कारखाने में लगी की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें कारखाने के मालिक और काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं। आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट बताई जा रही है।
टेस्टिंग के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक से बेकाबू हो गया और वह ऑपरेटरों पर हमलावर हो गया। इस घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो का यह नजारा किसी साइंस-फिक्शन फिल्म से कम नहीं लग रहा।
प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड विस्फोटक का इस्तेमाल कर भारतीय मिसाइलों के लिए लंबे समय तक चलने वाले ईंधन का निर्माण करती है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया।
आपका तजुर्बा ही आपको बड़ा बनाता है ना कि आपकी उम्र, इस बात को सही साबित करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।
सेक्टर-70 मटौर में एक फैक्टरी, जो ट्राईसिटी में मोमोज और स्प्रिंग रोल की सप्लाई करती थी, वहां सड़ी-गली सब्जियों और गंदगी के बीच खाने का उत्पादन किया जा रहा था।
भीषण आग में फैक्टरी का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। आग मध्यरात्रि के आसपास लगी और उसपर काबू पाने के लिए दमकल की छह-सात गाड़ियां भेजी गईं। ड्रम में मौजूद रसायनों के कारण विस्फोट के बाद आग फैल गई।
पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
सोया चाप मेकिंग प्रोसेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जहां एक फैक्ट्री में बेहद ही गंदे तरीके से सोया चाप को बनाते हुए देखा जा सकता है।
बताया जाता है कि फैक्ट्री की चिमनी गिरने से वहां काम कर रहे कई लोग उसकी चपेट में आ गए। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
जेदीमेटला के निवासी उस वक्त दंग रह गए जब उनके इलाके में नाले का पानी ओवरफ्लो होने लगा। जो लोगों को परेशान कर देने वाली बात थी वह ये थी कि ये पानी लाल रंग का निकल रहा था और इससे बहुत ही ज्यादा दुर्गंध आ रही थी।
झारखंड के सरायकेला-खरसावां में एक बॉयलर में विस्फोट हो गया। इस घटना में निजी कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर छह मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले इलाके में स्थित एक अल्युमिना फैकटरी में भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है और कई मजदूर घायल हैं। मृतक मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़