Jharkhand Election Results: चुनाव आयोग ने झारखंड की कोलेबिरा विधानसभा सीट पर नतीजे घोषित कर दिए है। कांग्रेस के नमन बिक्सल कोंगाडी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी सुजन जोजो को हराकर जीत दर्ज कर ली है। नमन बिक्सल कोंगाडी ने सुजन जोजो को 12338 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर कुल 127264 वोट पड़े जिसमें से नमन बिक्सल कोंगाडी को 48574 वोट पड़े जिसका प्रतिशत 38.17 रहा। वहीं सुजन जोजो को 36236 वोट पड़े और उनका वोट प्रतिशत 28.47 रहा है। कोलेबिरा विधानसभा सीट पर तीसरे नंबर पर झारखंड पार्टी के आयरीन एक्का रहे उन्हें 18700 वोट मिले और उनका वोट प्रतिशत 14.69 रहा है।
Related Stories
2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड पार्टी प्रत्याशी अनोश इक्का ने बाजी मारी थी, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज नगेसिया को हराया था। अनोश इक्का को 48978 वोट मिले ते जबकि मनोज नगेसिया को 31835 वोट मिले थे। पिछली बार इस सीट से कुल 8 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से 6 की जमानत जब्त हुई थी।