1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. मनोहरपुर विधानसभा चुनाव 2019: 7 दिसंबर को होगा मतदान, जानिए- 2014, 2009 और 2005 के चुनावी परिणाम

मनोहरपुर विधानसभा चुनाव 2019: 7 दिसंबर को होगा मतदान, जानिए- 2014, 2009 और 2005 के चुनावी परिणाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2019 08:14 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 08:14 pm IST

झारखंड की मनोहरपुर विधानसभा सीट पर 7 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होगा, उनमें मनोहरपुर सीट भी शामिल है।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

रांची: झारखंड की मनोहरपुर विधानसभा सीट पर 7 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होगा, उनमें मनोहरपुर सीट भी शामिल है। इस सीट पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो पिछले तीन चुनावों में यहां हर बार अलग-अलग पार्टी को जीत हासिल हुई। 2014 में JMM, 2009 में BJP जबकि 2005 में UGDP को जीत हासिल हुई थी।

ऐसे में इस बार देखना मजेदार होगा कि मनोहरपुर विधानसभा सीट पर इस बार कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ मनोहरपुर विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। आपको बता दें कि 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था।

 
2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में मनोहरपुर विधानसभा सीट से JMM के जोबा मांझी ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 57558 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के गुरुचरण नायक को 40989 वोट मिले थे। हालांकि, इससे पहले 2009 में BJP के गुरुचरण नायक ने ही जीत हासिल की थी। जबकि, 2005 में इस सीट पर जोबा मांझी ने जीत हासिल की थी, लेकिन तब वह UGDP में थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024