1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. झारखंड की सिसई सीट के एक मतदान केंद्र पर आज फिर से होगी वोटिंग

झारखंड की सिसई सीट के एक मतदान केंद्र पर आज फिर से होगी वोटिंग

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2019 06:48 am IST,  Updated : Dec 09, 2019 06:48 am IST

विज्ञप्ति में कहा गया कि सामान्य पर्यवेक्षक ए बी इब्राहिम और निर्वाचन अधिकारी सह गुमला जिला उपायुक्त शशि रंजन की तरफ से पुनर्मतदान को लेकर भेजी गई रिपोर्ट के बाद यह अनुशंसा चुनाव आयोग को भेजी गई। 

Voting- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

रांची। झारखंड की सिसई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 36 पर सोमवार को फिर से मतदान कराया जाएगा। पांच चरणों में होने वाले चुनाव के दूसरे चरण के दौरान शनिवार को हुई एक हिंसक घटना के बाद वहां मतदान रोक दिया गया था। चुनाव आयोग द्वारा रविवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे की अनुशंसा पर फिर से मतदान कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि सामान्य पर्यवेक्षक ए बी इब्राहिम और निर्वाचन अधिकारी सह गुमला जिला उपायुक्त शशि रंजन की तरफ से पुनर्मतदान को लेकर भेजी गई रिपोर्ट के बाद यह अनुशंसा चुनाव आयोग को भेजी गई। पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस और बाद में हुई हिंसा के चलते सिसई सीट के इस केंद्र पर मतदान रोकना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024