1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. सिल्ली विधानसभा सीट: JMM और AJSU के बीच है इस नक्सल प्रभावित सीट पर मुख्य मुकाबला

सिल्ली विधानसभा सीट: JMM और AJSU के बीच है इस नक्सल प्रभावित सीट पर मुख्य मुकाबला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2019 03:44 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 03:45 pm IST

झारखंड की सिल्ली विधानसभा सी पर तीसरे चरण में 12 दिसबंर को मतदान होगा। इस सीट पर साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अमित कुमार ने जीत हासिल की थी।

Voting- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI (FILE)

रांची। झारखंड की सिल्ली विधानसभा सीट पर तीसरे चरण में 12 दिसबंर को मतदान होगा। इस सीट 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अमित कुमार ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्होंने आजसू के सुदेश कुमार महतो को 29 हजार मतों से मात दी थी।

इससे पहले साल 2009 और 2005 में सुदेश कुमार महतो यहां चुनाव जीत विधायक बने। उन्होंने इन दोंने ही चुनाव में अमित कुमार को हराया था। इसबार यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सीमा महतो को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि आजसू ने एकबार फिर से सुदेश कुमार महतो पर विश्वास जताया है। आपको बता दें कि पिछले साल इस नक्सल प्रभावित सीट पर हुए उपचुनाव में सीमा महतो ने आजसू के सुदेश महतो को हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024