1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. बेंगलुरू: मतदाता पहचान-पत्र मामले में 2 गिरफ्तार, फ्लैट से मिले से 10 हजार वोटर आईडी कार्ड

बेंगलुरू: मतदाता पहचान-पत्र मामले में 2 गिरफ्तार, फ्लैट से मिले से 10 हजार वोटर आईडी कार्ड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2018 11:03 pm IST,  Updated : May 09, 2018 11:03 pm IST

बेंगलुरू के राजराजेश्वरी नगर विधानसभा क्षेत्र में एक फ्लैट में कथित तौर पर लगभग 10,000 मतदाता पहचान-पत्र और एक लाख से अधिक काउंटरफॉयल रखे जाने के मामले में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Voter ID card- India TV Hindi
Voter ID card

बेंगलुरू: बेंगलुरू के राजराजेश्वरी नगर विधानसभा क्षेत्र में एक फ्लैट में कथित तौर पर लगभग 10,000 मतदाता पहचान-पत्र और एक लाख से अधिक काउंटरफॉयल रखे जाने के मामले में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बिजय कुमार सिंह ने यहां आईएएनएस से कहा, "दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक व्यक्ति को एक स्थान पर कई सारे मतदाता पहचान-पत्र रखने के चुनावी अपराध के लिए, और दूसरे को इसलिए गिरफ्तार किया गया है कि उसने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को सूचित किए बगैर उस फ्लैट पर धावा बोला, जहां मतदाता पहचान-पत्र और काउंटरफॉयल रखे हुए थे।"

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सीईओ संजीव कुमार ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि राजराजेश्वरी विधानसभा क्षेत्र में एक फ्लैट से अभी तक कुल 9,896 मतदाता पहचान-पत्र और एक लाख से अधिक काउंटरफॉयल जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि काउंटरफॉयल पावती पर्ची के जान पड़ते हैं। पुलिस और निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने हालांकि गिरफ्तार लोगों के बारे में खुलासा नहीं किया।कुमार ने कहा, "प्राथमिक जांच से पता चलता है कि मतदाता पहचान-पत्र असली हैं, लेकिन काउंटरफॉयल्स का सत्यापन अभी किया जाना है।" उन्होंने कहा कि इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024