1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- '2019 में लोकसभा का चुनाव जीते तो बन सकता हूं प्रधानमंत्री'

राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- '2019 में लोकसभा का चुनाव जीते तो बन सकता हूं प्रधानमंत्री'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2018 11:56 am IST,  Updated : May 08, 2018 12:03 pm IST

मंगलवार को बेंगलुरु में जब मीडिया ने राहुल गांधी से पूछा कि 2019 के चुनावों के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी तो क्या वह पीएम बनेंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीएम बनने को लेकर दिलचस्पी दिखाते हुए कहा कि 2019 में लोकसभा का चुनाव जीते तो मैं पीएम बन सकता हूं।

मंगलवार को बेंगलुरु में जब मीडिया ने राहुल गांधी से पूछा कि 2019 के चुनावों के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी तो क्या वह पीएम बनेंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा, हां क्यों नहीं। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि मैं बार-बार पीएम मोदी से यह पूछ रहा हूं कि उन्होंने सीएम कैंडिडेट के रूप में एक भ्रष्ट आदमी को क्यों चुना, जो जेल भी जा चुका है। 

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का अंतिम चरण चल रहा है। इस समय बीजेपी और कांग्रेस, दोनों पार्टियों के नेता ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी तो वहीं बीजेपी की तरफ से खुद पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार की बागडोर संभाली हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024