1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. EXCLUSIVE: बीजेपी का जैसा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में रहा है वैसा ही कर्नाटक में रहेगा: येदियुरप्पा

EXCLUSIVE: बीजेपी का जैसा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में रहा है वैसा ही कर्नाटक में रहेगा: येदियुरप्पा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2018 11:37 am IST,  Updated : May 12, 2018 11:37 am IST

बता दें कि येदियुरप्पा शिकारीपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका दावा है कि इस सीट से वो कम से कम 50 हजार वोटों से जीतेंगे। इंडिया टीवी से खास बातचीत में येदियुरप्पा ने दावा किया है कि बीजेपी का जैसा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में रहा है उसी तरह के नतीजे कर्नाटक में भी देखने को मिलेंगे।

Exclusive: BS Yeddyurappa says Karnataka Assembly Election results will be same as Uttar Pradesh- India TV Hindi
EXCLUSIVE: बीजेपी का जैसा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में रहा है वैसा ही कर्नाटक में रहेगा: येदियुरप्पा

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने आज बड़ा दावा किया है। येदियुरप्पा का दावा है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करीब 150 सीटें मिलेंगी। इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बात करते हुए बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है।

बता दें कि येदियुरप्पा शिकारीपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका दावा है कि इस सीट से वो कम से कम 50 हजार वोटों से जीतेंगे। इंडिया टीवी से खास बातचीत में येदियुरप्पा ने दावा किया है कि बीजेपी का जैसा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में रहा है उसी तरह के नतीजे कर्नाटक में भी देखने को मिलेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी पूरे कर्नाटक में 145 से 150 सीटें जीतेगी और 15 मई की शाम प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मिलने जाएंगे और उनसे 17 मई के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का अनुरोध करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024