1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. कर्नाटक चुनाव रिजल्ट: रमन सिंह ने कहा- 'अब देश में कांग्रेस खोजो अभियान चलेगा, कांग्रेस कहां रहेगी पता नहीं'

कर्नाटक चुनाव रिजल्ट: रमन सिंह ने कहा- 'अब देश में कांग्रेस खोजो अभियान चलेगा, कांग्रेस कहां रहेगी पता नहीं'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2018 11:36 am IST,  Updated : May 15, 2018 11:36 am IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी की सफलता पर छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कहा कि अब देश में कांग्रेस खोजो अभियान चलेगा, कांग्रेस कहां रहेगी पता नहीं। 

Karnataka assembly election results- India TV Hindi
Karnataka assembly election results Image Source : ANI

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी की सफलता पर छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कहा कि अब देश में कांग्रेस खोजो अभियान चलेगा, कांग्रेस कहां रहेगी पता नहीं। कर्नाटक चुनाव के रुझानों में बीजेपी की सफलता को पार्टी की बड़ी सफलता बताते हुए रमन सिंह ने कहा कि देश की सबसे राजनीतिक दल महज एक-दो राज्यों तक सिमटकर रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐसी हालत हो गई है कि अब देश में कांग्रेस खोजो अभियान चलेगा।

​आपको बता दें कि कर्नाटक में सिद्धरामैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार दोबारा पूर्ण बहुमत पाने में असफल रही। रुझानों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। इस आंकड़े को छूने के बाद बीजेपी खेमे में खुशी की लहर देखी जा रही है। बीजेपी नेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाएँ भी आनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह का यह बयान आया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि अब कांग्रेस की ऐसी हालत हो गई है कि अब देशभर में कांग्रेस खोजो अभियान चलाना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024