1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. येदियुरप्पा को मिली राज्यपाल की चिट्ठी, बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का वक्त मिला

येदियुरप्पा को मिली राज्यपाल की चिट्ठी, बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का वक्त मिला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2018 10:23 pm IST,  Updated : May 17, 2018 12:16 am IST

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर शपथ लेने जा रहे हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे वे राजभवन में सीएम पद की शपथ लेंगे।

Yeddurappa get letter- India TV Hindi
Yeddurappa get letter

बेंगलुरु: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर शपथ लेने जा रहे हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे वे राजभवन में सीएम पद की शपथ लेंगे। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल की चिट्ठी मिल गई है। बहुमत साबित करने के लिए येदियुरप्पा को 15 दिन का वक्त मिला है। इससे पहले कुमारस्वामी भी एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मिले और राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। अब येदियुरप्पा की सबसे बड़ी परीक्षा विधानसभा में बहुमत साबित करने की होगी।

15 मई को हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर रही। एक तरफ कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर ने मिलकर सरकार बनाने का दावा ठोका , तो दूसरी तरफ बीजेपी नेता येदियुरप्पा भी मुख्यमंत्री बनने के लिए जोर लगा रहे थे। कुल 222 सीटों में से बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78, जेडीएस एवं बीएसपी गठबंधन को 38, और अन्य को 2 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा ने 5 साल पहले हुए चुनाव में 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024