1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. सिद्धारमैया बोले, 'चामुंडेश्वरी सीट से ही लडूंगा विधानसभा चुनाव, यहां की जनता के आशीर्वाद से जीतूंगा'

सिद्धारमैया बोले, 'चामुंडेश्वरी सीट से ही लडूंगा विधानसभा चुनाव, यहां की जनता के आशीर्वाद से जीतूंगा'

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2018 10:57 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 10:57 pm IST

दरअसल कुमारस्वामी ने कल संवाददाताओं से कहा था कि यदि सिद्धरमैया चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे...

siddaramaiah- India TV Hindi
siddaramaiah

बेंगलूरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज कहा कि वह मैसूर की चामुंडेश्वरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने मैसूर में संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, मैं चामुंडेश्वरी से चुनाव लडूंगा। मैं चामुंडेश्वरी की जनता के आशीर्वाद से जीतूंगा।’’

सिद्धारमैया जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ने पर संदेह व्यक्त किया था।

मुख्यमंत्री ने कुमारस्वामी पर बरसते हुए कहा, ‘‘क्या कुमारस्वामी यह जानते कि मैंने कितनी बार चामुंडेश्वरी सीट से चुनाव लड़ा है... सात बार, मैं पाच बार जीता हूं। क्या वह यह सब जानते हैं?’’ मुझे अपने मतदाताओं पर पूरा भरोसा है... वे कुमारस्वामी या किसी और की बात नहीं सुनेंगे।’’

दरअसल कुमारस्वामी ने कल संवाददाताओं से कहा था कि यदि सिद्धरमैया चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024