1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनाव 2019: सातवें चरण के 19 फीसदी उम्मीदवारों ने घोषित किए आपराधिक मामले

लोकसभा चुनाव 2019: सातवें चरण के 19 फीसदी उम्मीदवारों ने घोषित किए आपराधिक मामले

 Reported By: IANS
 Published : May 13, 2019 11:53 pm IST,  Updated : May 13, 2019 11:56 pm IST

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख पार्टियों में भाजपा के 43 में से 18 उम्मीदवारों ने, कांग्रेस के 45 में से 14 ने, बसपा के 39 में से छह ने और आम आदमी पार्टी के 14 में से तीन उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

सातवें चरण में चुनाव...- India TV Hindi
सातवें चरण में चुनाव लड़ रहे भाजपा के 42, कांग्रेस के 31 फीसदी उम्मीवारों ने आपराधिक मामले घोषित किए। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली| लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण में 19 मई को  8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में कुल 909 उम्मीदवारों में से 170 (19 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 127 (14 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख पार्टियों में भाजपा के 43 में से 18 उम्मीदवारों (42 प्रतिशत) ने, कांग्रेस के 45 में से 14 (31 प्रतिशत) ने, बसपा के 39 में से छह (15 प्रतिशत) ने और आम आदमी पार्टी (आप) के 14 में से तीन (21 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। कुल 313 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 29 (नौ प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

नेशनल इलेक्शन वाच और एडीआर ने सातवें चरण के कुल 918 में से 909 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। इनमें से 159 उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों से, 68 राज्य स्तरीय पार्टियों से, 369 पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त दलों से और 313 उम्मीदवार निर्दलीय हैं।

भाजपा के 43 में से 15 (35 प्रतिशत), कांग्रेस के 45 में से 10 (22 प्रतिशत), बसपा के 39 में से चार (10 प्रतिशत), एआईएडीएमके के 22 में से एक (14 प्रतिशत), डीएमके के 24 में से सात (29 प्रतिशत), और आप के 14 में से एक (सात प्रतिशत) तथा 313 निर्दलीयों में से 24 (आठ प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

55 में से 33 रेड अलर्ट सीटें

सातवें चरण में 59 सीटों में से 33 रेड अलर्ट सीटें हैं। रेड अलर्ट सीट उसे कहा जाता है, जहां के तीन या उससे अधिक उम्मीदवार अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित करते हैं। पांच उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ दोषी ठहराए जा चुके मामले घोषित किए हैं, 12 ने हत्या से जुड़े मामले घोषित किए हैं, 34 मामले हत्या के प्रयास से संबंधित हैं, और सात अपहरण से जुड़े मामले हैं।

 

20 उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले घोषित किए
20 उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले घोषित किए हैं। उनमें से दो ने दुष्कर्म से संबंधित मामले घोषित किए हैं। लेकिन 10 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ घृणास्पद भाषण से जुड़े मामले घोषित किए हैं।

287 उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड रुपये से अधिक

उम्मीदवारों की वित्तीय स्थिति के मामले में 278 (31 प्रतिशत) उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ रुपये या उससे अधिक है। कांग्रेस के 45 उम्मीदवारों में से 40 (89 प्रतिशत), भाजपा के 43 में से 36 (84 प्रतिशत), बसपा के 39 में से 11 (28 प्रतिशत), आप के 14 में से नौ (64 प्रतिशत), और 313 निर्दलियों में से 59 (19 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक घोषित की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024