1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. प्रियंका गांधी ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में की बाबा महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना, कमलनाथ भी रहे मौजूद

प्रियंका गांधी ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में की बाबा महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना, कमलनाथ भी रहे मौजूद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 13, 2019 04:15 pm IST,  Updated : May 13, 2019 04:17 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद उज्जैन में रोड शो किया। इस लोकसभा चुनाव में प्रियंका पहली बार मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार करने आईं हैं।

Priyanka Gandhi offers prayers at Ujjain's Mahakaleshwar temple- India TV Hindi
Priyanka Gandhi offers prayers at Ujjain's Mahakaleshwar temple Image Source : @OFFICEOFKNATH

उज्जैन (मध्यप्रदेश): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद उज्जैन में रोड शो किया। इस लोकसभा चुनाव में प्रियंका पहली बार मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार करने आईं हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया, ‘‘प्रियंका आज दोपहर उज्जैन के महाकालेशवर मंदिर के दर्शन करने गईं और उन्होंने वहां बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। वह मंदिर में एक घंटे से अधिक समय तक रहीं।’’

Related Stories

उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी मौजूद थे और उन्होंने भी बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। शोभा ने बताया कि प्रियंका ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद उज्जैन के टावर चौराहा से पार्टी प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक बाबूलाल मालवीय के समर्थन में करीब डेढ़ किलोमीटर का रोड शो शुरू किया। उन्होंने कहा कि रोड शो खत्म होने के बाद वह रतलाम के लिए रवाना हो गईं जहां वह पार्टी प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के लिए जनसभा को संबोधित करेंगी। शोभा ने बताया कि आज शाम वह इंदौर में भी रोड शो करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024