1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. मुस्लिम बहुल इलाके में बोले कमल हासन, हिन्दू था भारत का पहला आतंकवादी

मुस्लिम बहुल इलाके में बोले कमल हासन, हिन्दू था भारत का पहला आतंकवादी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 13, 2019 10:42 am IST,  Updated : May 13, 2019 02:27 pm IST

इस चुनाव में हिंदू आतंकवाद का मुद्दा अपने चरम पर है। जब भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से मालेगांव आतंकी ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट दिया, तो विपक्षी पार्टियों ने इस पर सवाल खड़े कर दिए।

हिन्दू था भारत का पहला आतंकवादी: कमल हासन- India TV Hindi
हिन्दू था भारत का पहला आतंकवादी: कमल हासन Image Source :

अरवाकुरिचि (तमिलनाडु): लोकसभा चुनाव के बीच हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर चल रही बड़ी बहस के बीच एक और बयान आया है। मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है कि आजाद भारत का पहला ‘आतंकवादी हिन्दू’ था। वह महात्मा गांधी की हत्या करने वाले, नाथूराम गोडसे के संदर्भ में बात कर रहे थे।

Related Stories

रविवार की रात एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हासन ने कहा कि वह एक ऐसे स्वाभिमानी भारतीय हैं जो समानता वाला भारत चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसा इसलिए नहीं बोल रहा हूं कि यह मुसलमान बहुल इलाका है, बल्कि मैं यह बात गांधी की प्रतिमा के सामने बोल रहा हूं। आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिन्दू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे है। वहीं से इसकी (आतंकवाद) शुरुआत हुई।’’

महात्मा गांधी की 1948 में हुई हत्या का हवाला देते हुए हासन ने कहा कि वह उस हत्या का जवाब खोजने आये हैं।

बता दें कि इस चुनाव में हिंदू आतंकवाद का मुद्दा अपने चरम पर है। जब भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से मालेगांव आतंकी ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट दिया, तो विपक्षी पार्टियों ने इस पर सवाल खड़े कर दिए।

विपक्ष के सवाल उठाने के बावजूद बीजेपी इस मुद्दे पर आक्रमक ही रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत पूरी बीजेपी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और उनपर हिंदुओं को अपमानित करने का आरोप लगाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024