नई दिल्ली। रविवार को देश की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्ना हुआ। छठे चरण के मतदान के साथ ही अबतक 484 सीटों पर मतदान पूरा हो गया। अब सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। 19 मई को जिन जहां पर मतदान होगा, उसमें पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13 सीटें, बिहार और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, झारखंड की तीन, पश्चिम बंगाल की नौ, हिमाचल प्रदेश की चार और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं।
Related Stories
चौथे चरण में हुआ 71 सीटों पर मतदान
चौथे चरण में 29 अप्रैल को नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें महाराष्ट्र की 17 सीटों, मध्य प्रदेश और ओडिशा में छह-छह, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 13-13 बिहार में पांच, पश्चिम बंगाल में आठ और झारखंड में तीन सीटों पर मतदान संपन्न हुआ।
तीसरे चरण में 115 सीटों पर डाले गए वोट
तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, गुजरात की 26, गोवा की दो, जम्मू एवं कश्मीर की एक, कर्नाटक की 14, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, दादरा नगर हवेली की एक और दमन एवं दीव की एक सीट पर मतदान हुआ था।
दूसरे चरण में 97 लोकसभा सीटों पर हुई वोटिंग
दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान असम की पांच, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की तीन, जम्मू एवं कश्मीर की दो, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की एक, ओडिशा की पांच, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की एक, उत्तर प्रदेश की आठ, पश्चिम बंगाल की तीन और पुडुचेरी की एक सीट के लिए मतदान हुआ।
पहले चरण में 91 लोकसभा सीटों पर डाले गए थे वोट
पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान आंध्र प्रदेश की 25, अरुणाचल प्रदेश की दो, असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, जम्मू एवं कश्मीर की दो, महाराष्ट्र की सात, मणिपुर की एक, मेघालय की दो, मिजोरम की एक, नागालैंड की एक, ओडिशा की चार, सिक्किम की एक, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की एक, उत्तर प्रदेश की आठ, उत्तराखंड की पांच, पश्चिम बंगाल की दो, अंडमान की एक और लक्षद्वीप की एक सीट के लिए मतदान हुआ था।
इस तरह 545 सदस्यीय लोकसभा की 484 सीटों के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो गया। बाकी सीटों के लिए अंतिम चरण में 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। सात चरणों में होने वाला लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल को शुरू हुआ था और 19 मई को समाप्त होगा। मतगणना 23 मई को होगी।