1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. AAP प्रत्याशी के बेटे का बड़ा बयान, कहा- 'मेरे पिता ने टिकट के लिए केजरीवाल को दिए 6 करोड़ रुपये'

AAP प्रत्याशी के बेटे का बड़ा बयान, कहा- 'मेरे पिता ने टिकट के लिए केजरीवाल को दिए 6 करोड़ रुपये'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2019 04:13 pm IST,  Updated : May 11, 2019 04:13 pm IST

पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता ने लोकसभा चुनाव का टिकट आम आदमी पार्टी से पाने के लिए अरविंद केजरीवाल को 6 करोड़ रुपये दिये। 

Uday Jakhar Said my father paid 6 crore to Arvind Kejriwal for ticket- India TV Hindi
Uday Jakhar Said my father paid 6 crore to Arvind Kejriwal for ticket Image Source : TWITTER/ @ANI

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता ने लोकसभा चुनाव का टिकट आम आदमी पार्टी से पाने के लिए अरविंद केजरीवाल को 6 करोड़ रुपये दिये। उदय जाखड़ ने कहा, “मेरे पिता ने करीब तीन महीने पहले पॉलिटिक्स ज्वॉइन की, उन्होंने अरविंद केजरीवाल को टिकट के लिए 6 करोड़ रुपये दिए, मेरे पास इसका विश्वसनीय प्रमाण है कि उन्होंने टिकट के लिए रुपये दिए।'

उधर बलबीर जाखड़ ने अपने बेटे उदय जाखड़ के इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि 'मैंने पत्नी को 2009 में तलाक दे दिया था और तब से उदय अपने नाना-नानी के साथ रहा है। मेरी उससे कभी-कभार बात हो पाती है। चुनाव को लेकर तो कभी मेरी उससे बात तक नहीं हुई है।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024