1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. 14 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 116 सीटों पर वोटिंग, जानिए- मतदान से जुड़े जरूरी आंकड़े

14 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 116 सीटों पर वोटिंग, जानिए- मतदान से जुड़े जरूरी आंकड़े

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2019 12:00 am IST,  Updated : Apr 23, 2019 12:19 am IST

लोकसभा चुनावों के 7 चरणों में से आज सबसे बड़े तीसरे चरण के लिए वोटिंग होगी।

Election 2019- India TV Hindi
Election 2019

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के 7 चरणों में से आज सबसे बड़े तीसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। इस चरण में कुल 14 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 18.85 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं और कुल 1,640 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज 116 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसके लिए चुनाव वाले 14 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 2.10 लाख से ज्यादा मतदान केंद्रों बनाए गए हैं।

तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26, केरल की सभी 20 और गोवा की सभी 2 लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है। इसके अलावा कर्नाटक और महाराष्ट्र की 14-14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार और पश्चिम बंगाल की 5-5, असम की 4 और जम्मू-कश्मीर, दमन द्वीप और दादर नगर हवेली की 1-1 लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी।

तीसरे चरण में वोटिंग के लिए कुल 18.85 करोड़ मतदाताओं में से 9.66 करोड़ पुरुष और 8.62 करोड़ महिला मतदाता हैं और बाकी तीसरे लिंग के मतदाता हैं। असम में 7477062, बिहार में 8909263, छत्तीसगढ़ में 12713816, गोवा में 1135811, गुजरात में 45125680, जम्मू-कश्मीर में 527154, कर्नाटक में 23968905, केरल में 26151534, महाराष्ट्र में 25789738, ओडिशा में 9256922, त्रिपुरा में 1257944, उत्तर प्रदेश में 17810946, प. बंगाल में 8023846, दादर एंड हवेली में 240858 और दमन एंड दीव में 119677 वोटर इस चरण में लिस्टेड हैं।

वहीं, असम में 54, बिहार में 82, छत्तीसगढ़ में 123, गोवा में 12, गुजरात में 371, जम्मू-कश्मीर में 18*, कर्नाटक में 237, केरल में 227, महाराष्ट्र में 249, ओडिशा में 61, त्रिपुरा में 10, उत्तर प्रदेश में 120, प. बंगाल में 61, दादर एंड हवेली में 11 और दमन एंड दीव में 4 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस तरह से तीसरे चरण की सभी सीटों पर कुल 1640 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्तम आजमा रहे हैं। इस चरण में कुल 210770 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024