1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. PM मोदी के दौरे से पहले अमेठी में लगे पोस्टर, मांगा गया BJP से 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

PM मोदी के दौरे से पहले अमेठी में लगे पोस्टर, मांगा गया BJP से 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2019 04:12 pm IST,  Updated : Mar 03, 2019 04:12 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले यहां कुछ पोस्टर लगाकर केन्द्र की भाजपा सरकार का पांच साल का रिपोर्ट कार्ड मांगा गया है। ये पोस्टर अमेठी नगर पंचायत में लगे हैं।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

अमेठी (उप्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले यहां कुछ पोस्टर लगाकर केन्द्र की भाजपा सरकार का पांच साल का रिपोर्ट कार्ड मांगा गया है। ये पोस्टर अमेठी नगर पंचायत में लगे हैं। उनपर समाजवादी छात्र सभा की कार्यकारिणी के सदस्य जयसिंह प्रताप सिंह का नाम अंकित है। उनमें लिखा है, ''जुमला नहीं जवाब चाहिए। पांच साल का हिसाब चाहिए।'' पोस्टर में ये भी लिखा है, 'अमेठी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं चलेगा।'

दिलचस्प बात ये है कि जिन भाजपा पोस्टरों पर सपा नेता ने अपने पोस्टर चिपकाए हैं, उन पर नारा लिखा है, ''अबकी बार अमेठी हमार।'

अमेठी में 2014 के लोकसभा चुनाव में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हार गई थीं हालांकि वह उसके बाद से लगातार अमेठी की जनता से संपर्क बनाई हुई हैं। अगले चुनाव में भी भाजपा की ओर से स्मृति को उम्मीदवार बनाए जाने की उम्मीद है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024