1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. हमले के बाद बोले अमित शाह, 'बीजेपी के रोड शो में जनसैलाब से बौखलाईं ममता बनर्जी'

हमले के बाद बोले अमित शाह, 'बीजेपी के रोड शो में जनसैलाब से बौखलाईं ममता बनर्जी'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2019 08:49 pm IST,  Updated : May 14, 2019 09:52 pm IST

कोलकाता के रोड शो में बीजेपी के काफिले पर हुए हमले के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि रोड शो में लोगों की भीड़ देखकर टीएमसी के लोग हताश हो गए और हमला किया।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: कोलकाता के रोड शो में बीजेपी के काफिले पर हुए हमले के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि रोड शो में लोगों की भीड़ देखकर टीएमसी के लोग हताश हो गए और हमला किया। अमित शाह ने कहा कि रोड शो के दौरान 8 किमी तक सड़क पर पांव रखने की जगह नहीं थी। रथ से 200 मीटर कोई मेडिकल कॉलेज था जहां से हमले की शुरुआत हुई, आगजनी वाले पदार्थ फेंके गए, भगदड़ मचाने का प्रयास हुआ।

जनसैलाब को देखकर टीएमसी के लोग हताश हो गए और कलकत्ता यूनिवर्सिटी के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया और आगजनी की। उन्होंने कहा, मैं बधाई दूंगा कोलकाता के लोगों को कि इसके बाद भी डेढ़ घंटे तक रोड शो चलता रहा और अपने तय जगह पर जाकर समाप्त हुआ।' अमित शाह ने कहा कि जिस तरह की हिंसा ममता बनर्जी की पार्टी कर रही है उसका जवाब बंगाल की जनता देगी। उन्होंने कहा, 'मैं बंगाल की जनता को कहना चाहता हूं  शांति से 19 मई को मतदान करे और ममता बनर्जी की सत्ता को करारा जवाब दे।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024