Bihar Lok Sabha chunav Results 2019: लोकसभा में 40 सांसद भेजने वाले राज्य बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर आज एक साथ मतगणना हुई। केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई बड़े चेहरे और विपक्षी दलों के कई बड़े दिग्गज बिहार से चुनाव मैदान में थे, जिनकी किस्मत का फैसला आज हुआ। यहां से जीत हासिल करने वालों में प्रमुख रवि शंकर प्रसाद, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह शामिल हैं। NDA ने यहां बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- Bihar Lok Sabha chunav Results 2019: बिहार में भी NDA का जादू, विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ
Bihar Lok Sabha chunav Results 2019: बिहार में भी NDA का जादू, विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ
Bihar Lok Sabha chunav Results 2019 : 2014 के लोकसभा चुनावों में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 31 पर भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत हुई थी जिनमें 22 सीटें अकेले भाजपा ने जीती थी।
Bihar Lok Sabha Seats Result
-
11:21 PM (IST) May 23, 2019
मधेपुरा में जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने आरजेडी के शरद यादव को हराया।
-
10:59 PM (IST) May 23, 2019
वैशाली में एलजेपी की वीणा देवी ने आरजेडी के रघुवंश प्रसाद सिंह 2 लाख 34 हजार वोटों से हराया।
-
10:56 PM (IST) May 23, 2019
सासाराम में भाजपा के छेदी पासवान ने कांग्रेस की मीरा कुमार को 1 लाख 65 हजार वोटों से हराया।
-
10:52 PM (IST) May 23, 2019
खगड़िया में एलजेपी के चौधरी महबूब अली कैसर ने वीआईपी के मुकेश साहनी को 2 लाख 48 हजार 570 वोटों से हराया।
-
10:50 PM (IST) May 23, 2019
कठिहार में जदयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कांग्रेस के तारिक अनवर को 57 हजार वोटों से हराया।
-
10:44 PM (IST) May 23, 2019
मधुबनी में भाजपा के अशोक कुमार यादव ने वीआईपी के बद्रीकुमार पूर्बे ने 4 लाख 54 हजार वोटों से हराया।
-
10:36 PM (IST) May 23, 2019
हाजीपुर में पशुपति कुमार पारस ने आरजेडी के शिव चंद्र राम को 2 लाख 5 हजार वोटों से हराया।
-
10:26 PM (IST) May 23, 2019
सारण में भाजपा के राजीव प्रताप रूडी ने जदयू के चंद्रिका राय को 1 लाख 38 हजार वोटों से हराया।
-
10:22 PM (IST) May 23, 2019
समस्तीपुर में एलजेपी के रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस के अशोक कुमार को 2 लाख 51 हजार वोटों से हराया।
-
10:19 PM (IST) May 23, 2019
पूर्वी चंपारण से भाजपा के राधा मोहन सिंह ने रालोसपा के आकाश कुमार सिंह को हराया।
-
10:17 PM (IST) May 23, 2019
पटना साहिब में भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने शत्रुघ्न सिन्हा को 2 लाख 84 हजार वोटों से हराया।
-
10:11 PM (IST) May 23, 2019
किशनगंज में कांग्रेस के डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने जदयू के सैय्यद मैहमूद को 34 हजार वोटों से हराया।
-
10:07 PM (IST) May 23, 2019
गोपालगंज में जदयू के डॉ. आलोक कुमार सुमन ने आरजेडी के सुरेंद्र राम को 2 लाख 86 हजार वोटों से हराया।
-
10:03 PM (IST) May 23, 2019
गया में जदयू के विजय कुमार जीते। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी को 1 लाख 52 हजार वोटों से हराया।
-
9:59 PM (IST) May 23, 2019
दरभंगा से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 2 लाख 67 हजार वोट से जीते। आरजेडी के अब्दुल बारी सिद्दकी को हराया।
-
9:55 PM (IST) May 23, 2019
भागलपुर में जदयू के अजय कुमार मंडल 2 लाख 75 हजार वोटों से जीते।
-
9:09 PM (IST) May 23, 2019
आरा में भाजपा के आर.के. सिंह ने जीता चुनाव। सीपीआई (एमएल) प्रत्याशी को 1 लाख 47 हजार वोटों से हराया।
-
8:09 PM (IST) May 23, 2019
सुनील कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के अर्जुन राय को 250539 वोटों से हराया
-
8:08 PM (IST) May 23, 2019
सीतामढ़ी से जनता दल (यू) के सुनीम कुमार पिंटू ने दर्ज की जीत
-
8:07 PM (IST) May 23, 2019
संतोष ने कांग्रेस के उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को 263461 मतों से हराया
-
8:07 PM (IST) May 23, 2019
पूर्णिया से जनता दल (यू) के संतोष कुमार जीते
-
8:06 PM (IST) May 23, 2019
दुलाल चंद्र ने 57203 वोटों से तारीक अनवर को दी शिकस्त
-
8:06 PM (IST) May 23, 2019
कटिहार से जनता दल (यू) के दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कांग्रेस के तारीक अनवर को हराया
-
8:02 PM (IST) May 23, 2019
सीपीआई के कन्हैया कुमार को 422217 वोटों से हराया
-
8:02 PM (IST) May 23, 2019
बेगूसराय से गिरीराज सिंह जीते
-
7:34 PM (IST) May 23, 2019
भाजपा के छेदी पासवान ने कांग्रेस की दिग्गज नेता मीरा कुमार को 165745 वोटों से हराया।
-
7:34 PM (IST) May 23, 2019
सासाराम से मीरा कुमार की हार।
-
7:23 PM (IST) May 23, 2019
उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के भूदेव चौधरी को 2,41,049 वोटों से हराया।
-
7:23 PM (IST) May 23, 2019
लोजपा नेता चिराग पासवान ने बिहार की जमुई लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की
-
7:21 PM (IST) May 23, 2019
बिहार की जनता को नीतीश कुमार ने दी एनडीए के जीत कि बधाई।
-
7:07 PM (IST) May 23, 2019
आशा करते है कि इस कार्यकाल में रोजगार, कृषि, विकास और अर्थव्यवस्था पर ध्यान देकर प्रधानमंत्री जी लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे: तेजस्वी यादव
-
7:06 PM (IST) May 23, 2019
तेजस्वी यादव ने कहा कि जनादेश का सम्मान करते हुए नरेंद्र मोदी को जीत की हार्दिक बधाई देता हूं।
-
7:05 PM (IST) May 23, 2019
मैंने जानबूझकर बीजेपी नही छोड़ी। किस हालात में मुझे छोड़ना पड़ा आप सब जानते हैं। पार्टी हित के खिलाफ कभी कोई काम नही किया।
-
7:05 PM (IST) May 23, 2019
पटना साहिब अकेला ऐसा क्षेत्र रहा जहां चुनाव में शालीनता दिखाई दी।
-
7:04 PM (IST) May 23, 2019
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मोदी जी, अमित शाह जी और रविशंकर प्रसाद को जीत की बधाई।
-
6:10 PM (IST) May 23, 2019
राष्ट्रीय जनता दल के अब्दुल बारी सिद्दकी को 267979 वोटों से हराया।
-
6:09 PM (IST) May 23, 2019
दरभंगा से भारतीय जनता पार्टी के गोपाल जी ठाकुर विजेता घोषित।
-
6:09 PM (IST) May 23, 2019
बिहार में पहला परिणाम आया।
-
5:38 PM (IST) May 23, 2019
सुशील मोदी पहुंचे नीतीश से मिलने.साथ मे मंगल पांडे और नंद किशोर यादव
-
4:58 PM (IST) May 23, 2019
पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद ने दर्ज की जीत। कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा को हराया।
-
4:33 PM (IST) May 23, 2019
बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर ने राजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अब्दुल बारी सिद्दीकी को 2,67,979 मतों से हराया ।
-
4:32 PM (IST) May 23, 2019
शाम चार बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है:
दल का नाम विजयी आगे कुल
भाजपा 1 15 16
जद(यू) 0 15 15
लोजशप 0 06 06
राजद 0 02 02
कांग्रेस 0 01 01
कुल 0 40 40 -
4:30 PM (IST) May 23, 2019
राज्य की 15 संसदीय सीटों पर भाजपा तथा 15 पर जदयू आगे है।
-
4:30 PM (IST) May 23, 2019
बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है और एक सीट पर भाजपा जीत चुकी है।
-
4:23 PM (IST) May 23, 2019
बिहार में सबसे बड़ी जीत की तरफ बढ़ते हुए गिरिराज सिंह। 419660 वोट से कन्हैया से आगे चल रहे हैं।
-
4:23 PM (IST) May 23, 2019
रामकृपाल यादव ने मीसा पर अपनी बढ़त बढ़ाई। 28641 से आगे हैं रामकृपाल।
-
4:13 PM (IST) May 23, 2019
कुशवाहा काराकाट और उजियारपुर सीटों से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और अब तक के रुझानों के मुताबिक वह दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं।
-
4:13 PM (IST) May 23, 2019
रालोसपा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 37 पर राजग की बढ़त पर कहा कि जनता का निर्णय सर आंखों पर
-
3:45 PM (IST) May 23, 2019
पथराव के बाद पुलिस ने राजद समर्थकों को खदेड़ा। शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब मतगणना केंद्र पहुंची।
-
3:45 PM (IST) May 23, 2019
सीवान में डीएवी कॉलेज में चल रहे काउंटिंग के दौरान डीएवी कॉलेज मोड़ पर RJD समर्थकों ने अचानक पुलिस बल पर पथराव किया,
-
3:31 PM (IST) May 23, 2019
पटना साहिब से भाजपा के रविशंकर प्रसाद कांग्रेस के शत्रुघ्न सिंह से 172876 वोटों से चल रहे हैं आगे
-
3:28 PM (IST) May 23, 2019
बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने 3.70 लाख से अधिक वोटो से बढ़त बनाई
-
1:19 PM (IST) May 23, 2019
सुपौल: जदयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत 1 लाख 47 हजार मतो से आगे चल रहे है,कांग्रेस प्रत्याशी रंजीता रंजन काफी पीछे
-
1:19 PM (IST) May 23, 2019
जहानाबाद में अब RJD से जेडीयू आगे हुआ। सिर्फ 8 वोट से आगे। बिहार में सिर्फ जहानाबाद और पाटलिपुत्र में ही RJD आगे थी।
-
1:18 PM (IST) May 23, 2019
मीसा भारती ने अपनी लीड को और बढ़ाया। 10658 वोट से आगे हुईं।
-
12:53 PM (IST) May 23, 2019
पूर्वी चम्पारण से भाजपा प्रत्यासी राधमोहन सिंह करीब 56553 हजार मतो से रालोसपा प्रत्यासी आकाश सिंह से आगे
-
12:09 PM (IST) May 23, 2019
शिवहर लोकसभा में भाजपा की रमा देवी 73455 मतों से राजद के सैयद फैसल अली से आगे
-
12:01 PM (IST) May 23, 2019
6 सीटों पर लोजपा और 2 सीट पर राजद बढ़त बनाए हुए है।
-
12:00 PM (IST) May 23, 2019
बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों में से 16 पर भाजपा और 16 पर जनता दल (यूनाइटेड) आगे चल रही है।
-
11:48 AM (IST) May 23, 2019
मीसा भारती 3674 वोट से आगे
-
11:43 AM (IST) May 23, 2019
मधेपुरा:दूसरे स्थान पर है राजद के शरद यादव।
-
11:25 AM (IST) May 23, 2019
पूर्वी चम्पारण से भाजपा प्रत्यासी राधमोहन सिंह करीब 29 हजार मतो से रालोसपा प्रत्यासी आकाश सिंह से आगे
-
11:02 AM (IST) May 23, 2019
सीवान में जेडीयू की कविता सिंह लगभग 8000 वोटों से आगे
-
10:57 AM (IST) May 23, 2019
कैमूर भाजपा के छेदी पासवान निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की मीरा कुमार से 31373 मतों से आगे।
-
10:57 AM (IST) May 23, 2019
समस्तीपुर लोकसभा से दूसरे राउंड में एलजेपी प्रत्याशी और रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान अपने निकटम प्रतिद्वंदी डॉ अशोक कुमार से 24093 से आगे ।
-
10:56 AM (IST) May 23, 2019
रविशंकर प्रसाद पटना साहिब में 61000 मतों से आगे
-
10:56 AM (IST) May 23, 2019
सासाराम लोकसभा सीट भाजपा के छेदी पासवान निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की मीरा कुमार से 31373 मतों से आगे।
-
10:53 AM (IST) May 23, 2019
मीसा भारती को छोड़कर आरजेडी सभी जगह पीछे
-
10:53 AM (IST) May 23, 2019
बिहार में आरजेडी की केवल मीसा भारती चल रही हैं आगे, बाकी सभी जगह पीछे
-
10:50 AM (IST) May 23, 2019
मुंगेर में जदयू के ललन सिंह कांग्रेस के नीलम देवी से 9198 वोट से आगे चल रहे हैं।
-
10:49 AM (IST) May 23, 2019
पूर्णिया में 9वें राउंड के बाद संतोष कुशवाहा 69951, उदय सिंह 27505
-
10:35 AM (IST) May 23, 2019
आरा में भाजपा के राजकुमार सिंह 90321 और भाकपा माले के राजू यादव को 70829 वोट। राजकुमार सिंह 19492 वोट से आगे।
-
10:30 AM (IST) May 23, 2019
बक्सर तीसरे चरण में भाजपा के अश्वनी चौबे 3249 मत से आगे
-
10:27 AM (IST) May 23, 2019
बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के हिस्सों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं।
-
10:11 AM (IST) May 23, 2019
पूर्वी चंपारण से भाजपा के राधामोहन सिंह 14178 वोटों से आगे
-
10:05 AM (IST) May 23, 2019
बिहार में भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे
-
10:04 AM (IST) May 23, 2019
भागलपुर से एनडीए के उमीदवार अजय मण्डल(जेडीयू) 1500 वोट से आगे
-
10:03 AM (IST) May 23, 2019
सासाराम में कांग्रेस की मीरा कुमार भाजपा के छेदी पासवान से 17024 वोटों से पीछे चल रही हैं
-
10:02 AM (IST) May 23, 2019
सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी राष्ट्रीय जनता दल के चंद्रिका राय से 4100 वोटों से आगे
-
9:59 AM (IST) May 23, 2019
जमुई से लोक जन शक्ति पार्टी के चिराग पासवान राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के भूदेव चौधरी से 12708 वोटों से आगे
-
9:58 AM (IST) May 23, 2019
पाटलीपुत्र से भाजपा के रामकृपाल यादव राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती से 1620 वोटों से आगे चल रहे हैं
-
9:56 AM (IST) May 23, 2019
बिहार के पूर्वी चंपारण में राधामोहन सिंह आगे
-
9:43 AM (IST) May 23, 2019
मधेपुरा से पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं
-
9:43 AM (IST) May 23, 2019
पाटलीपुत्र से लालू यादव की बेटी मीसा भारती पीछे
-
9:42 AM (IST) May 23, 2019
पटना साहिब से शत्रुघ्न सिंहा पीछे
-
9:40 AM (IST) May 23, 2019
दरभंगा से भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी से 38295 बोटो से आगे चल रहे हैं
-
9:38 AM (IST) May 23, 2019
15346 वोटों से आगे निकले गिरिराज सिंह, कन्हैया कुमार को छोड़ा पीछे
-
9:10 AM (IST) May 23, 2019
दरभंगा से भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी से तीसरे राउंड की गिनती में 12093 बोटो से आगे चल रहे हैं
-
9:07 AM (IST) May 23, 2019
गोपालगंज से जनता दल(यू) के डा. आलोक कुमार सुमन राष्ट्रीय जनता दल के सुरेंद्र कुमार से 3105 वोटों से आगे
-
9:01 AM (IST) May 23, 2019
कटिहार के फर्स्ट राउंड में जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी तारीक अनवर से आगे चल रहे हैं
-
9:00 AM (IST) May 23, 2019
बेतिया में भाजपा के डॉ संजय जयसवाल 16000 वोटों से रालोसपा के ब्रजेश कुशवाह से आगे
-
8:57 AM (IST) May 23, 2019
बेगूसराय में पिछड़े कन्हैया कुमार
-
8:44 AM (IST) May 23, 2019
बेगूसराय से बीजेपी के प्रत्याशी गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं
-
8:43 AM (IST) May 23, 2019
इस मतगणना में कुल 626 प्रत्याशियों का फैसला होगा। इनमें 570 पुरुष और 56 महिलाएं हैं। इनमें कई केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता शामिल हैं।
-
8:43 AM (IST) May 23, 2019
40 लोकसभा क्षेत्रों के 243 विधानसभा क्षेत्रों में डाले गए वोटों की गिनती अलग-अलग 287 हॉल में चल रही है।
-
8:42 AM (IST) May 23, 2019
बिहार राज्य निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच़ आऱ श्रीनिवास ने बताया कि मतगणना के लिए केंद्रों पर 125 काउंटिंग ऑब्जर्वर और करीब 17 हजार कर्मी तैनात किए गए हैं।
-
8:42 AM (IST) May 23, 2019
लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ-साथ नवादा और डिहरी विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती भी गुरुवार को ही हो रही है।
-
8:42 AM (IST) May 23, 2019
राज्य के 33 मतगणना केंद्रों पर प्रारंभ हुई मतगणना को लेकर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
-
8:33 AM (IST) May 23, 2019
मतगणना शुरू हो चुकी है, पहला रुझान एनडीए के पक्ष में।
-
8:19 AM (IST) May 23, 2019
अभी पोस्टल वोट की गिनती चल रही है।
-
8:18 AM (IST) May 23, 2019
दरभंगा में भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर राजद के अब्दुलबारी शिददकी से आगे चल रहे है।
-
8:17 AM (IST) May 23, 2019
40 में से 4 सीटों के रुझान आए, 2 पर भाजपा, 1 पर आरजेडी और 1 पर अन्य आगे
-
8:14 AM (IST) May 23, 2019
बिहार में 3 में से एक पर भाजपा, एक पर आरजेडी और एक पर अन्य आगे।
-
8:12 AM (IST) May 23, 2019
बिहार में 2 सीटों का रुझान आया। एक पर भाजपा और दूसरे पर अन्य आगे।
-
8:08 AM (IST) May 23, 2019
निर्वाचन आयोग के अनुसार, डाक से प्राप्त मत-पत्रों की गणना पहले होगी। वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती अंत में होगी।
-
8:05 AM (IST) May 23, 2019
बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने अपने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि चुनाव जीतने के बाद अपना सर्टिफ़िकेट लेने के बाद 25 मई तक दिल्ली पहुंचे
-
8:00 AM (IST) May 23, 2019
लोकसभाा की 542 सीटों पर गिनती हुई शुरू
-
7:58 AM (IST) May 23, 2019
दो मिनट बाद आएगा पहला रुझान
-
7:51 AM (IST) May 23, 2019
10 मिनट बाद शुरू होगी वोटों की गिनती
-
7:49 AM (IST) May 23, 2019
इंडिया टीवी पर थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
-
7:48 AM (IST) May 23, 2019
आज होगा 8040 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला।
-
7:19 AM (IST) May 23, 2019
बिहार के कटिहार में 519 पोस्टल वोट हैं। इनकी गिनती 8 बजे से शुरू होगी।
-
6:23 AM (IST) May 23, 2019
लोकसभा में 40 सांसद भेजने वाले राज्य बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर सुबह आठ बजे एक साथ मतगणना होने जा रही है।