1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Lok Sabha Chunav 2019: बिहार में NDA का कौनसा दल किस सीट पर लड़ेगा चुनाव, जानिए यहां

Lok Sabha Chunav 2019: बिहार में NDA का कौनसा दल किस सीट पर लड़ेगा चुनाव, जानिए यहां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2019 02:46 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 02:51 pm IST

लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में NDA ने सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये साफ किया गया है कि कौन सा दल किस सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगा।

बिहार में NDA का कौनसा दल...- India TV Hindi
बिहार में NDA का कौनसा दल किस सीट पर लड़ेगा चुनाव, जानिए यहां

पटना: लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में NDA ने सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये साफ कर दिया गया कि कौन सा दल किस सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। ऐलान के मुताबिक BJP औरंगाबाद, बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, छपरा, महाराजगंज, आरा, बक्सर और सासाराम सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

इसके अलावा JD(U) वाल्मीकिनगर, झंझारपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, गोपालगंज, सिवान, बांका, मुंगेर, नालंदा, गया, जहानाबाद और काराकाट की सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, तीसरे मोर्चे पर लोक जनशक्ति पार्टी हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई, खगडिय़ा और नवादा की सीट पर अपनी उम्मीदवारी ठोकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024