1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. जारी हुई बिहार में एनडीए उम्मीदवारों की लिस्ट, बागी शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा

जारी हुई बिहार में एनडीए उम्मीदवारों की लिस्ट, बागी शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2019 07:13 am IST,  Updated : Mar 23, 2019 02:24 pm IST

गिरिराज सिंह की नाराजगी के बाद भी उनकी सीट नवादा से बदलकर बेगूसराय कर दी गई है जबकि शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से टिकट नहीं दिया गया है। उनकी सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया गया है।

आज जारी होगा बिहार में एनडीए उम्मीदवारों कि लिस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटना ​लगभग तय- India TV Hindi
आज जारी होगा बिहार में एनडीए उम्मीदवारों कि लिस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटना ​लगभग तय

नई दिल्ली: बिहार में एनडीए ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भूपेंद्र यादव ने एनडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चालीस में से उनतालीस सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया। सबसे बड़ी बड़ी खबर ये है कि बिहार बीजेपी के तीन दिग्गजों को सबसे बड़ा झटका लगा है। गिरिराज सिंह की नाराजगी के बाद भी उनकी सीट नवादा से बदलकर बेगूसराय कर दी गई है जबकि शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से टिकट नहीं दिया गया है। उनकी सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया गया है। इसके अलावा शाहनवाज हुसैन को भी झटका लगा है। आज की लिस्ट में शाहनवाज का नाम नहीं है। शाहनवाज पिछली बार भागलपुर से लड़े थे लेकिन वो हार गए थे। इस बार बीजेपी ने भागलपुर की सीट जेडीयू को दे दी है। उम्मीद थी कि शाहनवाज को कहीं से टिकट मिलेगा लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है।

Related Stories

ये है बिहार एनडीए के उम्मीदवार की सूची

जदयू के उम्मीदवार: वाल्मिकीनगर - वैधनाथ प्रसाद महतो, सीतामढ़ी - डां वरुण कुमार, झंझारपुर - राम प्रीत मंडल, सुपौल - दिलेश्वर कमैत, किशनगंज - महमूद अशरफ, कटिहार - दुलाल चंद गोस्वामी, पूर्णिया - संतोष कुमार गोस्वामी, मधेपुरा - दिनेश चंद्र यादव, गोपालगंज - आलोक कुमार सुमन, भागलपुर - अजय कुमार मंडल, सीवान -  कविता सिंह, बांका - गिरीधारी यादव, मुंगेर - राजीव रंजन सिंह, नालंदा - कौशलेंद्र कुमार, काराकाट - महाबली सिंह, जहानाबाद - चंद्रवेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, गया - विजय कुमार मांझी

भाजपा के उम्मीदवार: पश्चिमी चंपारण-  डां संजय जयसवाल, पूर्वी चंपारण- राधा मोहन सिंह, शिवहर- श्रीमती रमा दैवी, मधुबनी- अशोक कुमार यादव, अररिया- प्रदीप सिंह, दरभंगा- गोपालजी ठाकुर, मुजफ्फरपुर,- अजय निषाद, महाराजगंज- जनार्दन सिंह, सारण - राजीव प्रताप रूड़ी, उजियारपुर- नित्यानंद राय, बेगूसराय- गिरिराज सिंह, पटना साहिब - रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र - काम कृपाल यादव, आरा - राजकुमार सिंह, बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे, सासाराम- छेदी पासवान, औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह, 

लोजपा के उम्मीदवार: हाजीपुर - पशुपति कुमार पारस, जमुई - चिराग कुमार पासवान, समस्तीपुर - रामचंद्र पासवान, खगड़िया – बाद में ऐलान होगा, वैशाली - वीणा देवी, नवादा- चंदन सिंह

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जदयू, भाजपा और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भूपेंद्र यादव और सुशील मोदी भी मौजूद रहे। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने लिस्ट जारी करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक मजबूत सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024