चंडीगढ़: पिछले दिनों इस तरह की खबर आई थी कि बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार पंजाब के अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसपर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अमृतसर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि वह अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं और वह कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
Related Stories
बंगला और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने हाल ही में बीजेपी का दामन थामा था। बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से बतौर उम्मीदवार उतार सकती है। मौसमी चटर्जी बंगाल में काफी लोकप्रिय हैं और बीजेपी इसे देखते हुए पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में भेजने का फैसला कर सकती है। इसके अलावा गुरुदासपुर में विनोद खन्ना की पारपंरिक सीट से उनके बेटे अक्षय खन्ना को भी बीजेपी टिकट दे सकती है।