1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज ओडिशा दौरे पर, जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज ओडिशा दौरे पर, जनसभा को करेंगे संबोधित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 15, 2019 07:16 am IST,  Updated : Mar 15, 2019 07:16 am IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को ओडिशा पहुंचेंगे जहां वह बारगढ़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

भुवनेश्वर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को ओडिशा पहुंचेंगे जहां वह बारगढ़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि ओडिशा कांग्रेस के प्रमुख के साथ छत्तीसगढ़ के मंत्री टी. एस. सिंह देव ने गुरुवार दिन में राहुल गांधी के जनसभा स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गांधी पिछली बार 2015 में बारगढ़ आए थे। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष यहां किसानों और कृषि से जुड़ा मुद्दा उठा सकते हैं। 

इससे पहले कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को केरल का दौरा किया था जहां उन्होनें युवा कांग्रेस के तीनों दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इन कार्यकर्ताओं की हत्या कथित रूप से माकपा कार्यकर्ताओं ने की है।

गांधी कासारगोड में दिवंगत कार्यकर्ताओं कृपेश और शरदलाल के घर गए और परिजनों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलने के बाद गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा उनसे वादा है कि चाहे कुछ भी हो जाए, उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि जिसने भी यह किया है उसे सजा जरूर मिले। मैं हालात समझ रहा हूं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024