1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ नहीं लड़ेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने अजय राय को दिया टिकट

वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ नहीं लड़ेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने अजय राय को दिया टिकट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2019 12:42 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 01:41 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नामांकन करेंगे लेकिन उससे पहले आज रोडशो करेंगे और इस रोड शो के बीच ये चर्चाएं भी जोर पकड़ रही थी कि कांग्रेस प्रियंका गांधी को पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है।

कांग्रेस ने वाराणसी से किया उम्मीदवार का ऐलान, जानें पीएम मोदी के खिलाफ कौन?- India TV Hindi
कांग्रेस ने वाराणसी से किया उम्मीदवार का ऐलान, जानें पीएम मोदी के खिलाफ कौन?

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। वाराणसी से कांग्रेस ने अजय राय को टिकट दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उससे पहले आज प्रधानमंत्री का रोड शो भी है। हाल ही में इस तरह की चर्चाएं चली थीं कि कांग्रेस प्रियंका गांधी को पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनावी मैदान में उतार सकती है। अजय राय इससे पहले भी 2014 में पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस के ही टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। 

Related Stories

2014 के लोकसभा चुनावों में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के अजय राय लड़े थे। PM मोदी ने केजरीवाल को 3,71,784 वोटों से मात दी थी। पीएम मोदी को 2014 में कुल 5.81 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। केजरीवाल को 2.9 लाख वोट मिले थे जबकि अजय राय सिर्फ 76 हजार वोट ही बटोर पाए थे।

वहीं, गोरखपुर से कांग्रेस ने मधुसूदन तिवारी को उतारा है। यहां भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भोजपुरी अभिनेता रविकिशन ताल ठोक रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने राम भुवाल निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया है तो सीपीआई से आशीष सिंह मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024