1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आज आ रहा है ‘आप की अदालत’ का स्पेशल एपिसोड, कटघरे में होंगे BJP छोड़ कांग्रेस में जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा

आज आ रहा है ‘आप की अदालत’ का स्पेशल एपिसोड, कटघरे में होंगे BJP छोड़ कांग्रेस में जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2019 12:41 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 12:41 pm IST

इंडिया टीवी का लोकप्रिय कार्यक्रम 'आप की अदालत' इस बार बिहार की राजधानी पटना में आयोजित किया गया।

Shatrughan Sinha in Aap Ki Adalat | India TV- India TV Hindi
Shatrughan Sinha in Aap Ki Adalat | India TV

नई दिल्ली: इंडिया टीवी का लोकप्रिय कार्यक्रम 'आप की अदालत' इस बार बिहार की राजधानी पटना में आयोजित किया गया। 'आप की अदालत' के कटघरे में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को छोड़ कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ने वाले शत्रुघ्न सिन्हा थे। इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा से कई सवाल पूछे। 'आप की अदालत' के इस इलेक्शन स्पेशल एपिसोड को आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने 'आप की अदालत' के कटघरे में आए शत्रुघ्न सिन्हा से कई सुलगते हुए सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब भी दिया। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर सफाई दी और राजनीति पर खुलकर बात भी की। 'आप की अदालत' का यह एपिसोड देखने के लिए आज रात 10 इंडिया टीवी जरूर देखें।


आपको बता दें कि ‘आप की अदालत’ पिछले 25 सालों से टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉप्युलर शो है। ‘आप की अदालत’ कार्यक्रम के एंकर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा हैं। रजत शर्मा का यह कार्यक्रम टीवी के जगत में अपना अलग मुकाम रखता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत