1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. राजगढ़ में बीएसपी प्रत्याशी निशा त्रिपाठी की सभा में बंटे नोट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राजगढ़ में बीएसपी प्रत्याशी निशा त्रिपाठी की सभा में बंटे नोट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2019 09:15 am IST,  Updated : Apr 25, 2019 09:15 am IST

बताया जा रहा है कि सभा में पहुंचे लोगों के वाहनों के ख़र्च का ये भुगतान है जिसकी बाकायदा एन्ट्री भी की गई है। हालांकि इस बारे में बीएसपी प्रत्याशी निशा त्रिपाठी ने तो उल्टा नोट बांटने का आरोप कांग्रेस और बीजेपी पर लगा दिया

राजगढ़ में बीएसपी प्रत्याशी निशा त्रिपाठी की सभा में बंटे नोट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल- India TV Hindi
राजगढ़ में बीएसपी प्रत्याशी निशा त्रिपाठी की सभा में बंटे नोट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले में आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन देखने को मिला है। यहां बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी निशा त्रिपाठी की सभा में लोगों को नोट बांटने का वीडियो वायरल हुआ है। सभा ख़त्म होने के बाद आसपास जमा लोगों को पांच-पांच सौ रुपये के नोट बांटे गए।

बताया जा रहा है कि सभा में पहुंचे लोगों के वाहनों के ख़र्च का ये भुगतान है जिसकी बाकायदा एन्ट्री भी की गई है। हालांकि इस बारे में बीएसपी प्रत्याशी निशा त्रिपाठी ने तो उल्टा नोट बांटने का आरोप कांग्रेस और बीजेपी पर लगा दिया लेकिन नोट बांटते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की तस्वीर ही कैमरे में क़ैद हो गई है। देखें वीडियो...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024