1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस ने नौ और उम्मीदवारों की घोषणा की, अमित शाह के खिलाफ ये होंगे मैदान में

कांग्रेस ने नौ और उम्मीदवारों की घोषणा की, अमित शाह के खिलाफ ये होंगे मैदान में

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2019 07:20 am IST,  Updated : Apr 04, 2019 07:20 am IST

कांग्रेस ने भाजपा छोड़ पार्टी में शामिल विमल शाह को खेड़ा से और अशोक अधेवड़ा को सूरत से उतारा है। भाजपा ने अब तक 25 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और अहमदाबाद-पूर्व सीट से उम्मीदवार का ऐलान अब भी बाकी है।

कांग्रेस ने नौ और उम्मीदवारों की घोषणा की, अमित शाह के खिलाफ ये होंगे मैदान में- India TV Hindi
कांग्रेस ने नौ और उम्मीदवारों की घोषणा की, अमित शाह के खिलाफ ये होंगे मैदान में

अहमदाबाद: कांग्रेस ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपने विधायक सी जे चावड़ा को चुनाव मैदान में उतारने के साथ नौ अन्य उम्मीदवारों की भी घोषणा की। विपक्षी पार्टी ने मंगलवार देर रात नामों की एक सूची जारी की थी जिसमें चावड़ा समेत चार और उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बुधवार रात छह अन्य उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान किया गया। इसी के साथ कांग्रेस ने अब तक गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों में से 24 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है।

Related Stories

राज्य में लोकसभा की सभी 26 सीटों पर चुनाव 23 अप्रैल को होने हैं और परिणामों की घोषणा 23 मई को होगी। गांधीनगर-उत्तर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे चावड़ा ने कहा है कि वह शाह को कड़ी टक्कर देंगे। कांग्रेस ने पाटीदार आंदोलन समिति की समन्वयक तथा कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की करीबी माने जाने वाली गीता पटेल को भी अहमदाबाद-पूर्व लोकसभा सीट से टिकट दिया है। कांग्रेस ने लिंबड़ी से पार्टी विधायक सोमा पटेल को सुंदरनगर सीट पर भाजपा के महेंद्र मुंजपाड़ा के खिलाफ उतारा है।

साथ ही कांग्रेस ने जामनगर सीट से मुरुभाई कंदोरिया को भाजपा की पूनम मदाम के खिलाफ उतारा है। इससे पहले जामनगर सीट से पार्टी के नेता हार्दिक पटेल चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे। कांग्रेस ने बुधवार रात जारी सूची में विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी को अमरेली से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने भाजपा के पूर्व नेता पार्थी भटोल को बनासकांठा से, मोदासा से मौजूदा विधायक राजेंद्र ठाकोर को साबरकांठा से और मनाहर पटेल को भावनगर से उतारा है।

कांग्रेस ने भाजपा छोड़ पार्टी में शामिल विमल शाह को खेड़ा से और अशोक अधेवड़ा को सूरत से उतारा है। भाजपा ने अब तक 25 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और अहमदाबाद-पूर्व सीट से उम्मीदवार का ऐलान अब भी बाकी है। गुजरात में 2014 में भगवा पार्टी ने सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024