1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. ‘मैं भी चौकीदार’ के खिलाफ युवा कांग्रेस ने शुरू किया ‘मैं भी बेरोजगार’ अभियान

‘मैं भी चौकीदार’ के खिलाफ युवा कांग्रेस ने शुरू किया ‘मैं भी बेरोजगार’ अभियान

 Reported By: PTI
 Published : Mar 30, 2019 06:29 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 06:29 pm IST

भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के जवाब में सोशल मीडिया पर ‘मैं भी बेरोजगार’ अभियान शुरू किया है।

main bhi berojgar- India TV Hindi
main bhi berojgar

नई दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के जवाब में सोशल मीडिया पर ‘मैं भी बेरोजगार’ अभियान शुरू किया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी (सोशल मीडिया) वैभव वालिया ने बताया, ‘‘सोशल मीडिया पर शनिवार को हमने ‘मैं भी बेरोजगार’ अभियान शुरू किया जिसको लेकर कुछ घंटों के भीतर ट्विटर पर एक लाख से अधिक लोगों ने ट्वीट किए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान का मकसद लोगों खासकर युवाओं को इस बारे में जागरूक करना है कि इस सरकार में रोजगार को लेकर कुछ नहीं हुआ। सिर्फ मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।’’ वालिया ने कहा, ‘‘कई रिपोर्ट में यह बात सामने आ चुकी है कि नए रोजगार प़ैदा होने की बजाय इस सरकार में नौकरियां खत्म हो गईं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री और मंत्रियों के स्तर पर पकौड़े तलने और चौकीदार बनने की बात हो रही है।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से राफेल मामले में हमला किए जाने के बाद ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने औेर मंत्रियों ने ट्विटर पर अपने नाम से पहले ‘चौकीदार’ जोड़ लिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024