1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. मध्य प्रदेश में BJP के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर

मध्य प्रदेश में BJP के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2019 12:48 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 12:48 pm IST

बाबूलाल गौर ने अपने ताजा बयान में कहा है कि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में कई बड़े राजनीतिक बदलाव होंगे

Congress offers Lok Sabha ticket to former CM and senior BJP leader Babulal Gaur from Bhopal- India TV Hindi
Congress offers Lok Sabha ticket to former CM and senior BJP leader Babulal Gaur from Bhopal

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गौर को कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है। बाबूलाल गौर ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनसे मुलाकात करके भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है और वे दिग्विजय सिंह के इस ऑफर पर विचार कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी बाबूलाल गौर का एक बयान सुर्खियों में आया था, विधानसभा चुनाव नतीजे आने से पहले ही उन्होंने कांग्रेस विधायक आरिफ अकील को शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि आपकी सरकार आ रही है, उन्होंने आरिफ अकील को कहा था कि आप कैबिनेट मंत्री बनने वाले हैं। बाद में मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनी थी।

गौर ने अपने ताजा बयान में कहा है कि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में कई बड़े राजनीतिक बदलाव होंगे, हालांकि उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में किसको फायदा होगा और किसको नुकसान, यह भविष्यवाणी करने का समय नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024