1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Lok Sabha Chunav 2019: कांग्रेस के 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, पीएल पुनिया के बेटे को मिला टिकट

Lok Sabha Chunav 2019: कांग्रेस के 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, पीएल पुनिया के बेटे को मिला टिकट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2019 07:34 am IST,  Updated : Mar 16, 2019 07:43 am IST

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार रात अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें उत्तर प्रदेश, असम, तेलंगाना और पूर्वोत्तर की 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Congress president Rahul Gandhi- India TV Hindi
Congress president Rahul Gandhi Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार रात अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें उत्तर प्रदेश, असम, तेलंगाना और पूर्वोत्तर की 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश की बाराबंकी, असम की पांच, तेलंगाना की आठ, मेघालय की दो और सिक्किम तथा नगालैंड की एक-एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया को बाराबंकी से उम्मीदवार बनाया गया है। असम के उम्मीदवारों में गौरव गोगोई और सुष्मिता देव प्रमुख नाम हैं। कालियाबोर से गौरव गोगोई और सिलचर से सुष्मिता एक बार फिर से चुनावी समर में होंगे। दोनों इन सीटों से वर्तमान सांसद हैं।

मेघालय में शिलांग से पूर्व केंद्रीय मंत्री विंसेट पाला और तुरा से पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा उम्मीदवार बनाए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। जिसमें उत्तर प्रदेश की 16 और महाराष्ट्र की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। 

इससे और पहले उत्तर प्रदेश 11 और गुजरात की चार सीटों के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पहली सूची में संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम थे। बता दें कि चुनाव आयोग ने चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में लोकसभी चुनाव 7 चरणों में होंगे। 11 को पहले चरण का मतदान होगा और 19 मई को आखिरी चरण का, 23 मई को चुनावों के नतीजे आएंगे।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024