1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. दिल्ली के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस, ये मुद्दे होंगे शामिल

दिल्ली के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस, ये मुद्दे होंगे शामिल

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2019 09:32 pm IST,  Updated : Apr 09, 2019 09:32 pm IST

कांग्रेस की दिल्ली इकाई लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करेगी, जिसमें अनाधिकृत कालोनियां, सीलिंग और प्रदूषण सहित अन्य मुद्दों को शामिल किया जाएगा।

Sheila Dikshit- India TV Hindi
Delhi Pradesh Congress Committee president Sheila Dikshit Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस की दिल्ली इकाई लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करेगी, जिसमें अनाधिकृत कालोनियां, सीलिंग और प्रदूषण सहित अन्य मुद्दों को शामिल किया जाएगा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जितेंद्र कोचर ने कहा कि दिल्ली में पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा के तत्काल बाद घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे घोषणा पत्र में अनाधिकृत कालोनियों, प्रदूषण, सीलिंग और कई अन्य मुद्दों को शामिल किया जाएगा।’’ कांग्रेस ने गत दो अप्रैल के लिए लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया था जिसमें ‘न्याय’ के तहत गरीबों को सालाना 72 हजार रुपये देने और किसानों के लिए अलग बजट सहित कई वादे किए गए।

डीपीसीसी अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पार्टी के निगम पार्षदों से मुलाकात की और उनका आह्वान किया कि वे घोषणा पत्र को घर-घर तक ले जाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024