1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Lok Sabha Elections 2019: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की किस लोकसभा सीट पर कब होगा मतदान? ये रहा पूरा चुनाव कार्यक्रम

Lok Sabha Elections 2019: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की किस लोकसभा सीट पर कब होगा मतदान? ये रहा पूरा चुनाव कार्यक्रम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2019 02:05 pm IST,  Updated : Mar 11, 2019 02:05 pm IST

चुनाव 7 चरणों में होगा कुछेक राज्य ऐसे हैं जहां सभी 7 चरणों में वोटिंग होगी जबकि कुछ राज्य ऐसे हैं जिनमें सीधे 1 चरण में मतदान होगा, 1 चरण में मतदान होने वाले राज्यों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं

Constituency wise polling dates for all seats of Punjab, Haryana and Delhi for Lok Sabha Elections- India TV Hindi
Constituency wise polling dates for all seats of Punjab, Haryana and Delhi for Lok Sabha Elections

नई दिल्ली। रविवार को चुनाव आयोग द्वारा 2019 के लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल से 19 मई के दौरान चुनाव कराने का फैसला किया है और मतगणना 23 मई को होगी। चुनाव 7 चरणों में होगा कुछेक राज्य ऐसे हैं जहां सभी 7 चरणों में वोटिंग होगी जबकि कुछ राज्य ऐसे हैं जिनमें सीधे 1 चरण में मतदान होगा, 1 चरण में मतदान होने वाले राज्यों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं।

पंजाब का चुनाव कार्यक्रम

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों यानि गुरदासपुर, अमृतसर, खदूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, भटिंडा, संगरूर और पटियाला में अंतिम 7वें चरण यानि 19 मई को मतदान होगा।

हरियाणा का चुनाव कार्यक्रम

हरियाणा की सभी 10 सीटों यानि अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में छठे चरण यानि 12 मई को वोट डाले जाएंगे।

दिल्ली का चुनाव कार्यक्रम

दिल्ली की सभी 7 सीटों यानि चांदनी चौक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में भी हरियाणा के साथ छठे चरण यानि 12 मई को ही वोटिंग होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024