1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस की मांग खारिज, पीएम मोदी को चुनाव आयोग से क्लीन चिट

कांग्रेस की मांग खारिज, पीएम मोदी को चुनाव आयोग से क्लीन चिट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2019 07:52 am IST,  Updated : Apr 24, 2019 08:35 am IST

गौरतलब है कि पीएम मोदी गांधीनगर में जनता को स्याही लगी उंगली दिखाकर ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील कर रहे थे और लोगों को आईईडी और वोटर आईडी की ताकत में फर्क समझा रहे थे।

कांग्रेस की मांग खारिज, पीएम मोदी को चुनाव आयोग से क्लीन चिट- India TV Hindi
कांग्रेस की मांग खारिज, पीएम मोदी को चुनाव आयोग से क्लीन चिट

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मात देने की कांग्रसी रणनीति एक बार फिर बेकार हो गई। कांग्रेस की सियासी चाल ने चुनाव आयोग की चौखट पर ही दम तोड़ दिया। चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के प्रचार पर 72 घंटे की पाबंदी की कांग्रेस की मांग नहीं मानी और उनको क्लीन चिट दे दी। बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि पीएम मोदी ने मतदान करने के बाद ‘रोड शो’ निकाला और राजनीतिक बयान दिया, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। 

Related Stories

गौरतलब है कि पीएम मोदी गांधीनगर में जनता को स्याही लगी उंगली दिखाकर ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील कर रहे थे और लोगों को आईईडी और वोटर आईडी की ताकत में फर्क समझा रहे थे।

विपक्षी पार्टी ने इसी संबंध में चुनाव आयोग से मांग की थी कि पीएम मोदी के प्रचार अभियान पर 2-3 दिन की पाबंदी लगाई जाए। कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से उन पर 72 घंटे की पाबंदी लगाने की मांग की लेकिन उनकी शिकायत धरी की धरी रह गई और चुनाव आयोग ने जांच के बाद पीएम मोदी को क्लीन चिट दे दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024