1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Lok Sabha Chunav 2019: पांचवें चरण के लिए अधिसूचना जारी, ये हैं जरूरी तारीखें, ध्यान से पढ़ें और याद रखें

Lok Sabha Chunav 2019: पांचवें चरण के लिए अधिसूचना जारी, ये हैं जरूरी तारीखें, ध्यान से पढ़ें और याद रखें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 04:42 pm IST

भारतीय चुनाव आयोग ने पांचवें चरण के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

Election commission of India- India TV Hindi
Election commission of India

नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने पांचवें चरण के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 18 अप्रैल नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। वहीं, 20 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी और 22 अप्रैल नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। पांचवे चरण के मतदान 6 मई को होने हैं। पांचवें चरण में बिहार, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की कुल 51 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है।

निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी होते ही उन पार्टियों के लिए डेडलाइन सेट हो गई है, जिन्होंने पांचवे चरण के मतदान वाली लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीवारों का नाम घोषित नहीं किया है। ऐसी पार्टियों को अब जल्द से जल्द अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने होंगे, क्योंकि नामांकन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल है। और, जो 18 अप्रैल से पहले या तक नामांकन नहीं करेगा वो चुनावों में अपनी उम्मीदवारी नहीं ठोक पाएगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। चार चरणों के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो गया था।

Election schedule
Image Source : INDIATVElection schedule

पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है, वहीं, दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को, तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर 23 अप्रैल को, चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को, पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर छह मई को, छठवें चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को और सातवें चरण में आठ राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को मतदान होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024