1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. आजमगढ़ के मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 337 पर 19 मई को फिर होगा मतदान

आजमगढ़ के मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 337 पर 19 मई को फिर होगा मतदान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2019 09:07 pm IST,  Updated : May 17, 2019 09:07 pm IST

वीवीपैट खराब होने की शिकायत पर आजमगढ़ के मुबारकपुर विधानसभा के बूथ संख्या 337 पर करउथ ग्राम सभा मे 19 मई को फिर से मतदान कराने का आदेश दिया गया है।

Election Commission orders re-polling at booth no 337 in Azamgarh's Mubarakpur- India TV Hindi
Election Commission orders re-polling at booth no 337 in Azamgarh's Mubarakpur

उत्तर प्रदेश: वीवीपैट खराब होने की शिकायत पर आजमगढ़ के मुबारकपुर विधानसभा के बूथ संख्या 337 पर करउथ ग्राम सभा मे 19 मई को फिर से मतदान कराने का आदेश दिया गया है। मतदाताओं की शिकायत के बाद डीएम ने वीवीपैट खराब होने के मामले में जांच कराई थी जिसके बाद यह मामला सही पाए जाने पर डीएम ने चुनाव आयोग से दौबारा चुनाव की स्वीकृति की मांगी थी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

आपको बता दें कि 12 मई को मतदान के दौरान वीवीपैट मशीन से चुनाव चिन्ह की जगह ABCD अंकित पर्चियां निकली थी। इसकी शिकायत पर जांच की गई। जांच में मामला सही मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने शुक्रवार को फिर से मतदान का फैसला लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024