1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. ज्ञानी जैल सिंह के रिश्तेदार पूर्व IAS अधिकारी सरवन सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल

ज्ञानी जैल सिंह के रिश्तेदार पूर्व IAS अधिकारी सरवन सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2019 01:53 pm IST,  Updated : May 09, 2019 02:04 pm IST

सरवन सिंह पंजाब के मुख्य सूचना अयुक्त रह चुके हैं और हाल ही में उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। सरवन सिंह 1982 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी थे और वह देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के रिश्तेदार हैं

Giani Zail Singh's Relative Sarwan Singh Joins BJP in presence of Nitin Gadkari in Delhi- India TV Hindi
Giani Zail Singh's Relative Sarwan Singh Joins BJP in presence of Nitin Gadkari in Delhi

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के रिश्तेदार और पूर्व IAS अधिकारी सरवन सिंह चान्नी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की है। सरवन सिंह पंजाब के मुख्य सूचना अयुक्त रह चुके हैं और हाल ही में उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।

सरवन सिंह 1982 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी थे और वह देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के रिश्तेदार हैं। वह पूर्व में पंजाब के गृह सचिव भी रह चुके हैं। 

भारतीय जनता पार्टी में पिछले कुछ सालों से कई IAS या IPS अधिकारी शामिल हुए हैं और मौजूदा सरकार में कई पूर्व अधिकारियों को मंत्री भी बनाया गया है। शहरी आवास मंत्री हरदीप पुरी, ऊर्जा मंत्री आर के सिंह, पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस और मानव संसाधन मंत्रालय में राज्य मंत्री सतपाल सिंह ऐसे लोगों की लिस्ट में सबसे आगे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024