1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. JDU ने सीतामढ़ी से बदला उम्मीदवार, अब सुनील कुमार पिंटू को दिया टिकट

JDU ने सीतामढ़ी से बदला उम्मीदवार, अब सुनील कुमार पिंटू को दिया टिकट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2019 01:19 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 01:19 pm IST

डॉक्टर वरुण ने नीतीश कुमार से मिलकर चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है और इसके लिए उन्होंने वजह ये बताई है कि उन्हें न तो जनता दल यूनाइटेड का और न ही भाजपा का कोई नेता बहुत महत्व दे रहा था।

JDU replaces Sitamarhi candidate Barun Kumar with Sunil Kumar Pintu- India TV Hindi
JDU replaces Sitamarhi candidate Barun Kumar with Sunil Kumar Pintu

पटना। बिहार की सीतामढ़ी लोकसभा सीट से जनता दल यूनाइडेट ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है, बरुण कुमार की जगह अब सुनील कुमार पिंटू को टिकट दिया गया है, बुधवार को जनता दल यूनाइटेड की तरफ से इसको लेकर घोषणा की गई है। नामांकन से पहले डॉ बरुण कुमार ने अपना टिकट वापस कर दिया जिसके बाद पार्टी को उनकी जगह नया उम्मीदवार घोषित करना पड़ा। 

डॉक्टर वरुण ने नीतीश कुमार से मिलकर चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है और इसके लिए उन्होंने वजह ये बताई है कि उन्हें न तो जनता दल यूनाइटेड का और न ही भाजपा का कोई नेता बहुत महत्व दे रहा था। इस वजह से वे काफी परेशान थे। इसीलिए उन्होंने ये फैसला लिया है और नामांकन से पहले ही टिकट लौटा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024